फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Weather Update: Damoh city covered with fog, cold increased

Weather Update: कोहरे से ढका दमोह शहर, दृश्यता महज 10 मीटर, जनवरी के पहले सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Tue, 26 Dec 2023 09:20 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 26 Dec 2023 09:20 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक राजेश खबसे का कहना है कि अभी तापमान में और गिरावट आएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था।जनवरी माह के पहले सप्ताह तक इसी तरह सुबह का मौसम बना रहेगा।
 

विज्ञापन
Weather Update: Damoh city covered with fog, cold increased
दमोह शहर में छाया कोहरा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह शहर इस समय कोहरे से ढका हुआ है। लगातार तीसरे दिन यह कोहरा इसी तरह छाया रहा। एक दिन पहले यानी सोमवार को भी शहर में इसी तरह घना कोहरा छाया रहा और सुबह करीब 10 बजे के बाद धूप निकली और उसके बाद कोहरा कम हुआ। 
विज्ञापन


दिनभर लोगों ने हल्की ठंड का अहसास किया, लेकिन शाम होते ही तेज ठंड शुरू हो गई। मंगलवार सुबह से कोहरा इतना घना था कि दस मीटर दूर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इस कारण सड़कों पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को भी इससे काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


जरा सी लापरवाही होने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है, इसलिए लोग सड़कों पर वाहनों में हेडलाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं। अभी ठंड और बढ़ने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक राजेश खबसे का कहना है कि अभी तापमान में और गिरावट आएगी। जनवरी माह के पहले सप्ताह तक इसी तरह सुबह का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed