{"_id":"663b4de5b3aa36dd590b28cb","slug":"weather-patterns-changed-in-damoh-heavy-rain-with-hail-in-madiyado-vananchal-area-damoh-news-c-1-1-noi1223-1674629-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: दमोह में बदला मौसम का मिजाज, मडियादो वनांचल इलाके में ओलों के साथ हो रही झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: दमोह में बदला मौसम का मिजाज, मडियादो वनांचल इलाके में ओलों के साथ हो रही झमाझम बारिश
Wed, 08 May 2024 04:01 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:01 PM IST
सार
Damoh: दमोह में बुधवार दोपहर अचानक मौसम परिवर्तित हो गया और हटा सहित कुछ स्थानों पर ओलों के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। करीब आधे घंटे लगातार बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह में बुधवार दोपहर अचानक मौसम परिवर्तित हो गया और हटा सहित कुछ स्थानों पर ओलों के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। करीब आधे घंटे लगातार बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया। जबकि दोपहर 2 बजे तक आसमान से आग बरस रही थी।
हटा तहसील के मडियादो
वनांचल इलाके में आने वाले कलकुआ, घोघरा, बछामा व आसपास के गांव में बुधवार दोपहर तेज बारिश और गरज तूफानी हवाओं सहित ओलावृष्टि हुई, जिससे सड़क पर ओले बिछ गए और सड़कें पानी से जलमग्न हो गईं। लोगों ने बारिश का आनंद भी लिया, क्योंकि धूप इतनी अधिक थी कि लग रहा था बुधवार को तापमान अपना रिकार्ड तोड़ देगा, लेकिन दो बजे के बाद बारिश होने से मौसम बिलकुल ठंडा हो गया।
बता दें लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। मंगलवार को तापमान 44.08 डिग्री पहुंच गया था, वहीं सोमवार को 43 डिग्री था और बुधवार को जिस प्रकार से धूप निकली थी और सूरज से आग बरस रही थी। उसे देखकर भी लग रहा था तापमान बढ़ेगा, लेकिन बारिश से राहत मिल गई। हटा तहसील के अलावा दमोह में भी आसमान में बादल छा गए, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।