Damoh: फिर बदला मौसम, रिमझिम बारिश होने के साथ ही चल रही शीत लहर, संकट में किसान
Damoh: दमोह जिले में भी प्रदेश के अन्य जिलों की तरह बारिश हो रही है। शनिवार सुबह से दमोह व अन्य तहसीलों में रिमझिम बारिश हो रही है। सुबह कुछ देर बारिश होने के बाद थम गई और शीत लहर चालू हो गई, साथ ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह में अचनाक से मौसम ने करवट लिया है। यहां शनिवार सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी रहा, जिससे फिर किसानों पर मुसीबत आ गई है। क्योंकि तीन दिन पहले हुई बारिश से चना और गेंहू सहित अन्य दलहनी फसलों को नुकसान हुआ है और अधिकारी भी सर्वे करने पहुंच रहे हैं। वहीं शनिवार को भी अनेक क्षेत्रों में हुई बारिश से किसानों की फसलें खेतों में ही बिछी हुई हैं।
इन स्थानों पर नुकसान
बीते दिनों दमोह, पटेरा, कुम्हारी और जबेरा ब्लाक के अनेक स्थानों पर बारिश एवं ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ था। वहीं अभाना, नोहटा, घटेरा, बनवार, कुम्हारी, तेंदूखेड़ा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर ओले गिरे थे। जिससे चना और मसूर की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जबेरा क्षेत्र के घटेरा, बनवार, मनगवा मानगढ़, घाट बम्होरी सहित दमोह जनपद के बलारपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। तेज हवाएं चलने से खेतो में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है,वहीं चना की फसल में फूल झड़ने से अब पैदावार में कमी आयेगी। सबसे अधिक घाट बम्होरी कृषि क्षेत्र में चना,मसूर और बटरी की फसल में भारी नुकसान हुआ है। वही फसले जो खेतो में कटी डली हुई थी,वह बारिश में गीली हो चुकी है।
