फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Waterfalls attracting people, Tourists Damoh-Jabalpur and Katni highways

Damoh News: दमोह में झमाझम बारिश से गुलजार हुए झरने, प्रकृति की सुरम्य नजारे देखने उमड़ रही सैलानियों की भीड़

Mon, 29 Jul 2024 11:31 AM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:31 AM IST
सार

दमोह जिले में झमाझम बारिश के साथ ही सैकड़ो फीट ऊंचाई से गिरने वाले झरनों भी सैलानियों को आकर्षित कर रेह हैं। दमोह-जबलपुर और कटनी
हाईवे पर सबसे अधिक झरने हैं, जो दूधिया पानी की तरह बह रहे हैं।

विज्ञापन
Damoh Waterfalls attracting people, Tourists Damoh-Jabalpur and Katni highways
दूधिया पानी की तरह गिर रहा झरना

विस्तार

दमोह जिले में बारिश होने के साथ ही सैकड़ों फीट ऊंचाई से गिरने वाले झरनों का दृश्य आकर्षक हो गया है। प्रतिदिन सैलानी इन झरनों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। दमोह, जबलपुर और कटनी हाईवे पर सबसे अधिक झरने हैं जो दूधिया पानी की तरह बह रहे हैं। बारिश का मौसम शुरू होते ही दमोह जिले के कई स्थानों पर झरने शुरू हो जाते हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। सबसे बड़ा झरना भेसाघाट का है, जो कई सैकड़ों फीट की ऊंचाई से गिरता है।

विज्ञापन


बमनी का झरना 
दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी गांव के समीप स्थित बमनी नाले का भदभदा झरना इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 30 फीट ऊंचाई से झरने का कलकल करता पानी नीचे गिरता है जो दूधिया रंग का नजर आता है। दमोह से कटनी जाने वाले मार्ग पर बमनी झरना देखने प्रतिदिन लोग पहुंच रहे हैं। अधिकांश लोग कुछ समय के लिए यहाँ रुककर इस झरने एवं इसके आसपास फैले प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक यहाँ लोगों की भीड़ देखी जा रही है। हालांकि, यहां लापरवाही का भी एक नजारा देखने मिलता है जब कुछ युवक-युवतियां लापरवाही से सेल्फी लेते नजर आते हैं। ऐसे में यहाँ सुरक्षा के प्रबंध होना जरूरी है।
विज्ञापन


निदान जलप्रपात 
दमोह जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर जबलपुर हाईवे पर स्थित निदान जलप्रपात का सौंदर्य बारिश में निखर आया है। घने जंगलों से घिरा यह झरना देखने प्रदेश भर से लोग पहुंच रहे हैं। 168 फीट की ऊंचाई से गिरती पानी की जलधारा देख लोग रोमांचित हो उठते हैं। प्रकृति ने इस स्थान को बड़े ही खूबसूरत तरीके से सजाया है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व का सिंग्रामपुर निदान वॉटरफॉल अपनी नैसर्गिक सुंदरता से पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। हरे-भरे पहाड़ों के बीच इस झरने के पास आकर लोगों को सुकून और शांति का आनंद मिलता है। हरे-भरे पहाड़ों से घिरा यह जलप्रपात बारिश होते ही गिरती जलधारा का मनमोहक नजारा प्रस्तुत करता है। जबलपुर जिला नजदीक होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोग यहाँ पहुंचते हैं। सिंग्रामपुर रेंजर आश्रय उपाध्याय ने बताया कि निदान वॉटरफॉल के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोधा मानगढ़ का झरना 
दमोह जिले से करीब 55 किलोमीटर दूर जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत पौड़ी से करीब सात किलोमीटर दूर बोधा मानगढ़ दुर्गम घाटी के समीप ऐसा झरना है, जो अब तक अधिकांश लोगों की नजरों से दूर है। यह झरना मशहूर पिकनिक या टूरिस्ट स्पॉट नहीं बन सका है, लेकिन प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। यहाँ लोग घाटी और आसपास की प्राकृतिक सुंदरता के नजारों को अपनी यादों, आंखों और कैमरों में कैद करने के लिए दीवाने दिखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed