फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Watchman conspired to rob Madhyanchal Bank in Damoh along with two friends looted Rs 42 lakh

MP: दमोह में चौकीदार ने रची बैंक में लूट की साजिश, दोस्तों के साथ मिलकर 42 लाख लूटे, खुद पर किए कटर से घाव

Wed, 15 May 2024 11:59 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 15 May 2024 11:59 AM IST
सार

एसपी सोमवंशी ने बताया कि बैंक के सभी कर्मचारियों के घर चले जाने के बाद आरोपी चौकीदार ने अपने दो दोस्तों को बैंक में बुलाया और लूट की घटना को अंजाम दिया। जब उन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि लूट की साजिश तीनों ने रची थी।

विज्ञापन
Watchman conspired to rob Madhyanchal Bank in Damoh along with two friends looted Rs 42 lakh
पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर बरामद किए 42 लाख रुपये। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के मगरोन थाना के फतेहपुर में संचालित मध्यांचल ग्रामीण बैंक में हुई  42 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बैंक का चौकीदार ही इस मामले का मुख्य सरगना निकला है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 42 लाख रुपए की राशि बरामद कर ली है।

विज्ञापन


बैंक चौकीदार रोहित विश्वकर्मा ने मंगलवार रात करीब 8 बजे पुलिस को बैंक में लूट की घटना की सूचना दी। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के साथ अन्य थानों की पुलिस भी घटना स्थल पहुंची और मामले की जानकारी की। चौकीदार ने बताया कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने उस पर कटर से हमला किया और बैंक से 42 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। दमोह पुलिस ने तत्काल अलर्ट जारी किया और पूरे जिले में नाकाबंदी कराई। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों द्वारा भागते समय नाले में फेंकी गईं 100 के नोटों की दो गड्डियां भी बरामद की।
विज्ञापन


लुटेरे भागते समय बैंक के सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी अपने साथ में ले गए थे। ऐसे में पुलिस के पास कोई फुटेज नहीं थे। लेकिन, पुलिस को चौकीदार द्वारा बताई गई कहानी पर संदेह हुआ, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सोमवंशी ने बताया कि बैंक के सभी कर्मचारियों के घर चले जाने के बाद आरोपी चौकीदार ने अपने दो दोस्तों को बैंक में बुलाया और लूट की घटना को अंजाम दिया। जब उन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि लूट की साजिश तीनों ने रची थी।

प्लानिंग में शामिल चौकीदार ने खुद अपने शरीर पर कटर से घाव के निशान बनाए, ताकि पुलिस को उस पर संदेह न हो। इसके अलावा उसने तीन की जगह पांच आरोपियों के घटना में शामिल होने की बात बताई, लेकिन पूछताछ में उसने इस षड्यंत्र को कबूल कर लिया। आरोपी चौकीदार ने पुलिस को यह भी बताया कि बैंक मैनेजर लॉकर की चाबी छोड़कर चले गए थे।


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रात तक पुलिस को यह बताया जा रहा था कि 41 लाख रुपए की लूट हुई है, लेकिन पुलिस ने आरोपियों से 42 लाख रुपए बरामद किए हैं। रात 8 बजे हुई इस घटना से जुड़े आरोपियों को पुलिस ने सुबह पांच बजे अपनी गिरफ्त में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed