फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Video of former MP and Minister Kusmaria's son being assaulted in a liquor shop went viral

Damoh News: पूर्व मंत्री कुसमरिया के बेटे का शराब दुकान में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस तक पहुंची बात

Sun, 19 May 2024 01:17 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 19 May 2024 01:17 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया के बेटे रामू कुसमरिया का एक शराब दुकान के कर्मचारी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो चमपत पिपरिया शराब दुकान का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Video of former MP and Minister Kusmaria's son being assaulted in a liquor shop went viral
शराब दुकान पर हो रहा विवाद

विस्तार

दमोह के पूर्व सांसद, पूर्व कृषि मंत्री और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया के बेटे रामू कुसमरिया का एक शराब दुकान के कर्मचारी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो चमपत पिपरिया शराब दुकान का बताया जा रहा है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते। शराब दुकान के कर्मचारी ने नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी में आवेदन देकर करवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रामू कुसमरिया शुक्रवार रात शराब दुकान पर पहुंचे और उन्होंने शराब की बोतल मांगी और उसके बाद दूसरी बोतल मांगी और तभी किसी बात पर विवाद हुआ और वह गुस्से में आ गए। उन्होंने एक शराब की बोतल फोड़ दी। शराब मुफ्त में मांगी थी या पैसे देकर इसकी स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


शराब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज भी लिए जा रहे हैं ताकि घटना स्पष्ट हो सके। इस घटनाक्रम से जुड़े आरोपों की पुष्टि करने के लिए रामू कुसमरिया को फोन लगाया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। वही जब रामकृष्ण कुसमरिया से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया। वायरल वीडियो के बारे में यह बताया जा रहा है कि शराब दुकान के सामने सफेद शर्ट में जो व्यक्ति विवाद कर रहा है वह पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया के बेटे रामू कुसमारिया ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी का कहना है कि शराब दुकान के मैनेजर अमन राय की ओर से एक आवेदन दिया गया है, जिसमें आरोप लगाया है कि राजेश पटेल और उसके दो साथी शराब दुकान पर आए और दुकान के कर्मचारियों से विवाद किया और मारपीट की है। वह उन दोनों लोगों को नहीं पहचानता। चौकी प्रभारी प्रसिता कुर्मी ने बताया कि आवेदन लेकर मामले की जांच की जा रही है और दुकान पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed