फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh news miscreants rob railway station master and youths break cabin glass police investigating

Damoh News: बदमाशों ने रेलवे स्टेशन मास्टर सहित दो युवकों से की लूट, केबिन के कांच तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 May 2025 10:38 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 10:38 AM IST
सार

पथरिया थाना क्षेत्र के दमोह रोड पर शनिवार रात लूट की घटना हुई। इसमें रेलवे स्टेशन मास्टर और दो युवकों को लूटा गया। तीन बदमाशों ने मिलकर यह वारदात की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
damoh news miscreants rob railway station master and youths break cabin glass police investigating
पथरिया थाना

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के दमोह रोड पर शनिवार रात एक लूट की घटना हुई। इसमें रेलवे स्टेशन मास्टर और दो युवकों को लूटा गया। तीन बदमाशों ने मिलकर यह वारदात की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया घटनाक्रम 

पीड़ित रितेश चौरसिया ने बताया कि वह और उसका दोस्त मोहित पटैल चिरोला गांव में एक शादी से लौट रहे थे। जब वे छापरी गांव के पास पहुंचे, तो तीन लोग बाइक से आए और उनकी स्कूटी के सामने बाइक रोक दी। बदमाशों ने रितेश को गालियां दीं और उसके सिर पर बीयर की बोतल मार दी। इसके बाद उन्होंने रितेश और मोहित के मोबाइल फोन छीन लिए। साथ ही रितेश से 6,000 रुपए और मोहित से 2,500 रुपए लूट लिए। इसके बाद बदमाश भाग गए। रितेश और मोहित पथरिया पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। वे पथरिया थाने गए, लेकिन वहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, फटकार के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


'अभी लाइट नहीं है, लाइट आएगी तब रिपोर्ट लिखेंगे'

वहीं, बोतराई फाटक पर तैनात रेलवे कर्मचारी नमो नारायण मीणा ने बताया कि जब फाटक बंद था तो तीन लड़के जबरदस्ती उसके केबिन में घुस आए और फाटक खोलने के लिए कहा। जब उसने मना किया कि स्टेशन से चाबी आने के बाद ही फाटक खुलेगा तो वे गाली देने लगे और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पत्थर मारकर केबिन के कांच तोड़ दिए और फाटक को भी नुकसान पहुंचाया। जब मीणा पथरिया थाने रिपोर्ट लिखवाने गए, तो पुलिस ने कहा कि अभी लाइट नहीं है, लाइट आएगी तब रिपोर्ट लिखेंगे।

यह भी पढ़ें:   राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पहुंची भोपाल, पुलिस से मांगा स्टेटस, पीड़िताओं से करेगी मुलाकात

असलाना रेलवे स्टेशन मास्टर भगवान सहाय ने बताया कि वह दमोह में रहते हैं और रोज ड्यूटी के लिए असलाना स्टेशन जाते हैं। एक दिन रास्ते में, खोजाखेड़ी के पास, तीन लोग बाइक से आए और उनकी गाड़ी के सामने बाइक रोक दी। भगवान सहाय डर गए और गाड़ी रोक दी। बदमाशों ने उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और उनसे मोबाइल और पैसे छीन लिए। उनके हाथ में बीयर की बोतलें थीं। बदमाश चाबी फेंककर चले गए। भगवान सहाय ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस और रेलवे विभाग को जानकारी दी। पथरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है, लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed