Bhopal Love Jihad: राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पहुंची भोपाल, पुलिस से मांगा स्टेटस, पीड़िताओं से करेगी मुलाकात
टीम का नेतृत्व झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर कर रही हैं। टीम ने पुलिस अधिकारियों से केस की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली है और आज पीड़ित छात्राओं से मुलाकात कर उनके बयान दर्ज करेगी।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम लव जिहाद मामले में जांच के लिए भोपाल पहुंच गई है। राजधानी भोपाल में एक निजी कॉलेज की छात्राओं को लव जिहाद में फंसाने के मामले में जांच करने राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम आज से जांच शुरू करेगी। तीन सदस्यीय टीम में झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर के नेतृत्व में जांच करेगी। इस टीम में जबलपुर हाई कोर्ट की अधिवक्ता निर्मला नायक और आयोग के अवसर सचिव आशतोष पांडे सदस्य के रूप में शामिल हैं। टीम ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों से केस की मौजूदा स्थिति (केस स्टेटस) की जानकारी ली। आज रविवार को भी और पुलिस के अधिकारियों से जानकारी ले सकती है। इसके आधार पर न केवल पीड़ित छात्राओं से मुलाकात कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, बल्कि पुलिस से भी केस की दिशा और कार्रवाई को लेकर जरूरी सवाल किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Bhopal Love Jihad: डांस क्लास की आड़ में देह व्यापार चला रहा था साहिल, क्लब संचालक के संदेही के नेताओं से संबंध
जानकारी के अनुसार, आयोग की टीम केस में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही जांच की निष्पक्षता और पीड़िताओं को मिली सुरक्षा को लेकर भी जांच करेगी। इस आधार पर टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
ये भी पढ़ें- भोपाल लव-जिहाद: मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्टल छीनने की कर रहा था कोशिश
दूसरे जिलों में फैला गिरोह, इस एंगल से भी हो रही जांच
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से नये-नये खुलासे हो रहे हैं। आरोपी नबील ने पुलिस को बताया कि छात्राओं को गलत मंशा से रूम पर बुलाया जाता था। आरोपियों ने शहर के आसपास अपने अड्डे बना रखे थे। अब पुलिस शहर के आसपास के दूसरे जिलों में भी गिरोह का नेटवर्क फैला होने के एंगल से भी जांच कर रही है। साथ ही एक आरोपी अली के पास महंगे गैजेट्स पुलिस को मिले हैं। इसमें एप्पल मैकबुक, आईफोन जैसे महंगे गैजेट्स शामिल हैं। आरोपी पूछताछ में इनको लेकर कुछ नहीं बता पा रहा है। अब पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इतने महंगे गैजेट्स आए कहां से आए?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
