फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Two bike riders injured in collision with passenger bus in Kerbana village

Damoh News: केरबना गांव में यात्री बस की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, एक की हालत गंभीर

Thu, 30 May 2024 03:22 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2024 03:22 PM IST
सार

डॉक्टर साहिर शेख ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक थी, इसलिए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Two bike riders injured in collision with passenger bus in Kerbana village
दमोह में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के केरबना गांव में गुरुवार सुबह एक यात्री बस के चालक ने दो बाइक सवार युवकों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए, इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है, जब केरबना गांव निवासी नित्तू ठाकुर अपने साथी हरिमन लोधी के साथ बाइक से कहीं जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान सामने से एक यात्री बस आ रही थी। बाइक सवार अपनी साइड से चल रहे थे। लेकिन, बस चालक ने गलत साइड आकर बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक बस के नीचे घुस गई। हादसे में नित्तू ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों ने दोनों घायलों को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर साहिर शेख ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक थी, इसलिए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, घायलों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। पुलिस जिला अस्पताल जाकर घायलों के बयान दर्ज करेगी, उसके बाद आरोपी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed