फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Troubled by the illegal recovery of YouTuber, Sarpanches applied to the Collector

Damoh: यू ट्यूबर की अवैध वसूली से परेशान सरपंचों ने कलेक्टर को दिया आवेदन , कलेक्टर बोले- जरूर होगी कार्रवाई

Sat, 20 Jul 2024 08:31 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 08:31 AM IST
सार

MP: दमोह जिले की बटियागढ़ जनपद अंतर्गत आने वाली पंचायतों के सरपंच यूट्यूब चैनल बनाकर खुद को पत्रकार बताने वाले एक युवक से इतने परेशान हो गए कि उन्हें कलेक्टर को कार्रवाई के लिए आवेदन देना पड़ा।

विज्ञापन
Troubled by the illegal recovery of YouTuber, Sarpanches applied to the Collector
कलेक्टर को आवेदन देते सरपंच

विस्तार

दमोह जिले की बटियागढ़ जनपद अंतर्गत आने वाली पंचायतों के सरपंच यूट्यूब चैनल बनाकर खुद को पत्रकार बताने वाले एक युवक से इतने परेशान हो गए कि उन्हें कलेक्टर को कार्रवाई के लिए आवेदन देना पड़ा। सरपंचों का आरोप है कि इस युवक के द्वारा सभी को ब्लैकमेल कर अभद्रता की जा रही है। कलेक्टर ने शीघ्र ही जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


यू ट्यूबर से परेशान हो चुके सरपंचों ने पहले थाने फिर तहसीलदार को अपना आवेदन दिया और उसके बाद शुक्रवार शाम बटियागढ़ पहुंचे कलेक्टर सुधीर कोचर को एक लिखित शिकायत की है। जिसमें उन्होंने बताया कि किसान पुत्र नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले एक फर्जी पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह लोधी के द्वारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ब्लैकमेलिंग की जा रही है, जिससे सभी लोग परेशान हैं। सरपंचों के अलावा पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सभी को संबंधित व्यक्ति ब्लैकमेल करता है और अभद्र भाषा का उपयोग करता है। इसलिए वह चाहते हैं कि ऐसे फर्जी पत्रकारों पर अंकुश लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


सरपंचों ने जनपद सीईओ, बटियागढ़ थाना टीआई और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस मामले में कलेक्टर ने कहा कि पहले भी कई माध्यमों से उनके पास इस तरह की शिकायतें आई हैं, लेकिन यह पहली बार उनके पास लिखित में शिकायत की गई है। वह इस मामले की जांच कराएंगे और यदि कोई आरोप सिद्ध होता है तो संबंधित के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed