फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   troubled by power cuts Villagers told the Collector that careless employees should be sent to other blocks.

Damoh News: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, कलेक्टर से बोले- लापरवाह कर्मचारियों को भेजा जाए दूसरे ब्लॉक

Thu, 18 Jul 2024 09:08 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2024 09:08 PM IST
सार

कलेक्टर से बेलखेड़ी गांव के दर्जनों लोगों ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत की है। इन ग्रामीणों का कहना है कि बीते 6 माह से उनके गांव में बिजली कटौती हो रही है। बारिश भी नही हो रही है। उमस भरी गर्मी में रात भर लाइट नहीं रहती।

विज्ञापन
troubled by power cuts Villagers told the Collector that careless employees should be sent to other blocks.
कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करते ग्रामीण

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक के ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। उन्होंने कलेक्टर से ऐसे कर्मचारियों को हटाकर दूसरे ब्लॉक भेजने की मांग की है, जो लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर विभागीय निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर से बेलखेड़ी गांव के दर्जनों लोगों ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत की है। इन ग्रामीणों का कहना है कि बीते 6 माह से उनके गांव में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। इस समय बारिश भी नहीं हो रही है। उमस भरी गर्मी में रात-रात भर लाइट नहीं रहती, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को बड़ी परेशानी में होती है। जब भी बिजली कंपनी के अधिकारियों को फोन लगाया जाता है तो वह 33 केवी के फॉल्ट की बात कह देते हैं। मरम्मत की जाती है, मेंटेनेंस चलता है, उसके बाद भी जब देखो फाल्ट की बात सामने आती है। दिन में दर्जनों बार फाल्ट होता है और बिजली सप्लाई बंद हो जाती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि 6 माह से एक ही ट्रांसफॉर्मर से बिजली सप्लाई की जा रही है जिससे और अधिक परेशानी होती है। लोड भी ठीक नहीं है। यहां के कर्मचारी सभी लोकल हैं, इसलिए उनसे हम कुछ ज्यादा नहीं कह पाते और वह भी स्थानीय होने का फायदा उठाते हुए लापरवाही करते हैं। इसलिए इन कर्मचारियों को दूसरे ब्लॉक में भेज कर वहां के कर्मचारियों को यहां पर पदस्थ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने ग्रामीणों की बात सुनी और उसके बाद उन्हें आश्वासन दिया कि वे अभी बिजली कंपनी के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। तत्काल ही मौके पर फील्ड ऑफिसर को भेज कर इस बात का पता लगाया जाएगा कि आखिरकार समस्या कहां आ रही है। एक-दो दिन में उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed