फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Tree fell on railway line of Sagoni station due to strong storm

Damoh: तेज आंधी से सगोनी स्टेशन की रेल लाइन पर गिरा पेड़, 8 बजे तक बाधित रहा रेल यातायात

Mon, 04 Mar 2024 12:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Mar 2024 12:53 PM IST
सार

Damoh: दमोह-कटनी रेल मार्ग के सगौनी रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम तेज आंधी तूफान की वजह से एक पेड़ रेलवे लाइन पर गिर गया। जिससे 2 घंटे से अधिक समय तक कटनी बीना रेल मार्ग बाधित रहा।

विज्ञापन
Tree fell on railway line of Sagoni station due to strong storm
तेज आंधी से सगोनी स्टेशन की रेल लाइन पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार दमोह-कटनी रेल रूट पर सगोनी रेलवे स्टेशन पर शाम 5 बजे तेज आंधी की वजह से लाइन के बगल से लगा एक भारी भरकम पेड़ अचानक टूटकर रेलवे हाइटेंशन लाइन को तोड़ते हुए ट्रैक पर जा गिरा। सगौनी स्टेशन के पास की घटना होने की वजह से तत्काल ही इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक को दी गई। जिसके बाद उन्होंने रेलवे कंट्रोल जबलपुर एवं दमोह स्टेशन पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद रेलवे कंट्रोल से सबसे पहले हाइटेंशन लाइन को बंद कराया गया।

विज्ञापन


साथ ही इस रूट पर चल रहीं ट्रेनों को दमोह, बांदकपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रोका दिया गया। इसके बाद दमोह से टीआरडी एवं इंजीनियरिंग विभाग की टीम टावर वेगन को लेकर मौके पर पहुंची। जहां पर काफी मशक्कत के बाद रेलवे लाइन से पेड़ को हटाया गया। कई मजदूरों के द्वारा पेड़ को काटकर हटाने का प्रयास भी किया गया। इसके बाद हाइटेंशन लाइन को दुरुस्त किया गया। रात करीब 8 बजकर 15 मिनट पर इस रूट पर आवागमन सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन


8 बजे से आवागमन शुरू
गनीमत रही कि समय रहते स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों की नजर पेड़ पर पड़ गई थी, जिससे कोई भी ट्रेन या मालगाड़ी पहुंचने के पहले ही अन्य स्टेशनों पर रोक लिया गया था। दमोह स्टेशन प्रबंधक मुकेश जैन ने बताया कि तेज आंधी की वजह से ट्रैक पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ था। जिसे हटाने के बाद 8 बजे से आवागमन शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed