फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Youth killed by crushing head in dispute at liquor party in Damoh

Damoh News: तेजगढ़ के पुरा में शराब पार्टी में हुए विवाद में युवक की सिर कुचलकर हत्या, तालाब किनारे मिला शव

Sun, 19 May 2024 04:24 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 19 May 2024 04:24 PM IST
सार

Damoh: दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत पुरा में तालाब के एक युवक का शव मिला है, जिसकी सिर कुचलकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में यह हत्या की है। जानकारी लगते ही तेजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली।

विज्ञापन
Youth killed by crushing head in dispute at liquor party in Damoh
मृतक राजू

विस्तार

जानकारी के अनुसार राजू उर्फ़ डाल सिंह निवासी ग्राम पुरा अन्य दिनों की तरह शनिवार को खेत गया था, लेकिन रात आठ बजे तक खाना खाने नहीं आया। तभी उसका बेटा खेत में पिता को ढूंढने गया और बीच में तालाब किनारे पिता का शव पड़ा मिला। जिसकी जानकारी मृतक के पुत्र ने अपने बड़े पिता और अन्य लोगों को दी और सभी लोग घटना स्थल पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद तेजगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के बड़े भाई बैनी सिंह लोधी ने बताया कि छोटा भाई शनिवार को रात्रि में घर नहीं आया तो हम लोग खेत जा रहे थे। उसी समय तालाब की मेड़ पर छोटे भाई का शव पड़ा मिला। बैनी लोधी ने यह भी बताया कि भाई की हत्या में रैकवार समाज के लोगों का हाथ है, क्योंकि पूर्व में उन्हीं से उसका विवाद हुआ था और शनिवार की रात पूरी प्लानिंग के साथ उन्होंने मेरे भाई की हत्या की है।
विज्ञापन


जो लोग हत्या में शामिल हैं, उनके कुछ सबूत भी मौके पर मिले हैं, जिनको पुलिस ने जब्त किया है । वहीं दूसरी यह भी जानकारी मिल रही है कि घटना की जगह पर कुछ लोग शराब पार्टी करने गये थे और वहीं उनमें किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद यह हत्या हुई, लेकिन हकीकत क्या है इसका खुलासा तो तभी होगा जब आरोपी पकड़े जायेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक राजू शादीशुदा था और उसका एक बेटा और एक बेटी है।
तेजगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया की मृतक राजू का शव मिला है, सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया है। डॉगस्क्वाड टीम के साथ फिगर प्रिंट व एफएसएल टीम भी घटना स्थल पर आई थी। जिसने सुक्षमता से जांच की है। आरोपी फरार है जिनकी खोजबीन चल रही है। बता दें कि मृतक राजू शादीशुदा था और उसका एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed