फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Tragic Accident in MP Car Hits Bike Motorcycle Catches Fire Killing Rider Driver Abandons Car and Flees

MP: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसे के बाद बाइक में लगी आग; कार छोड़कर चालक फरार

Tue, 25 Aug 2026 10:28 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 10:28 AM IST
सार

दमोह-पन्ना स्टेट हाईवे पर कंजरा गांव के पास सोमवार रात तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार 23 वर्षीय छत्रपाल लोधी को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Tragic Accident in MP Car Hits Bike Motorcycle Catches Fire Killing Rider Driver Abandons Car and Flees
हटा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दमोह के हटा थाना क्षेत्र में दमोह-पन्ना स्टेट हाईवे पर सोमवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सड़क से दूर जा गिरी और कुछ देर बाद उसमें आग लग गई। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


कंजरा के पास आमने-सामने हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार, हटा थाना क्षेत्र के बिजौरी पाठक निवासी 23 वर्षीय छत्रपाल पिता अंतू लोधी सोमवार रात बाइक से बनगांव की ओर जा रहा था। वह कंजरा गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक MP 20 ZE 6292 ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छत्रपाल बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। गंभीर चोटों के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के कुछ देर बाद बाइक में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन


डायल-112 टीम ने अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। एएसआई अरविंद राय और आरक्षक अरविंद राजपूत ने शव को हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां ड्यूटी डॉक्टर आरपी कोरी ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवा दिया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  धार में चलती बस बनी आग का गोला: जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे यात्री, सामान जलकर खाक; देखें तस्वीरें

कार छोड़कर चालक फरार
दुर्घटना के बाद क्रेटा कार को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हादसे के समय बारिश हो रही थी, जिसके कारण प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिल सके। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से पुलिस प्रथम दृष्टया आमने-सामने की टक्कर की आशंका जता रही है। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed