फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Thousands of devotees came to see Lord Jageshwar Nath on Somvati Amavasya, queue started since early morning.

Damoh News: सोमवती अमावस्या पर भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु, अल सुबह से लगी कतार

Mon, 08 Apr 2024 02:30 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:30 PM IST
सार

सोमवती अमावस्या पर दमोह में भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अलसुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की कतार लगी है। 

विज्ञापन
Thousands of devotees came to see Lord Jageshwar Nath on Somvati Amavasya, queue started since early morning.
भगवान की आरती करते पुजारी

विस्तार

दमोह जिले सहित बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वरनाथ महादेव के जागृत शिव लिंग के दर्शनों के लिए सोमवार को सोमवती अमावस्या पर हजारों भक्तों की भीड़ पहुंची। पट खुलते ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लग गई। तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन करने पूरे प्रदेश से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन


सोमवती अमावस्या पर्व पर बांदकपुर में श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। जिले का पुलिस बल सुबह से मंदिर परिसर में तैनात था। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र के एक ही मंदिर परिसर में सभी देवों के मंदिर हैं। इस वजह से इस दुर्लभ योग में पुण्यार्जन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु बांदकपुरधाम पहुंचे। भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर अभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान लंबी लंबी रैलिंग से मंदिर गर्भगृह से बाहर तक कतारें लगी रहीं। भीषण गर्मी के बावजूद भी लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा मंदिर परिसर जय जागेश्वर, ओम नमः शिवाय व बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन


सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने बरगद के पेड़ की परिक्रमा की। मंदिर परिसर में ही सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक रामकृपाल पाठक ने बताया कि सोमवार को सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालु भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे। सुबह से शाम तक करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed