फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   This is a celebration of the country's victory. On the victory of India

Damoh: विश्व कप में भारत की जीत का रेलवे स्टेशन पर मनाया जश्न, यात्रियों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

Sun, 30 Jun 2024 02:37 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2024 02:37 PM IST
सार

शनिवार देर रात जैसे ही भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी 20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया, दमोह रेलवे स्टेशन पर युवा यात्रियों ने अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान यात्रियों ने जमकर डांस किया और भारत माता की जय के नारे लगाए। 

विज्ञापन
This is a celebration of the country's victory. On the victory of India
रेलवे स्टेशन पर जश्न मनाते यात्री

विस्तार

दमोह रेलवे स्टेशन पर टीम इंडिया की जीत के जश्न में यात्रियों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। शनिवार रात को जैसे ही भारत ने साउथ अफ्रीका को सात विकेट के हराकर टी 20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया, दमोह रेलवे स्टेशन पर अपने मोबाइल में मैच देख रहे कुछ युवा यात्री अपनी खुशी नहीं रोक पाए। उन्होंने जमकर डांस कर भारत की जीत का जश्न मनाया और भारत माता की जय के नारे लगाए।

विज्ञापन


बता दें 11 साल के लंबे इंतजार के बाद जैसे ही भारत ने T 20 वर्ल्ड कप जीता देश और दुनिया की तरह दमोह में भी लोग खुशी से झूम उठे। रेलवे स्टेशन के अलावा शहर के घंटाघर, लोको क्षेत्र में भी युवाओं ने बारिश में भीगते हुए जश्न मनाया और देर रात तक शहर में आतिशबाजी होती रही। शहर में कई जगह लोगों ने ढोल बजाए और डीजे की धुन पर डांस किया। जिसमें खास तौर पर बच्चे और युवा शामिल थे। रात में बारिश शुरू हो गई इसलिए लोग अपने घरों और आसपास ही उत्साह मनाते रहे, नहीं तो इस जीत का ऐसा माहौल बना कि लोग पूरे शहर में रैली निकाल कर जश्न मानते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed