फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   They were cooking food on heater by stealing electricity when team reached women got confused

Damoh News: हीटर पर बना रहे थे खाना, टीम पहुंची तो उलझ पड़ी महिलाएं, 25 से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी

Thu, 18 Jul 2024 11:22 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2024 11:22 AM IST
सार

जबेरा बिजली वितरण केंद्र के कलेहरा और जलहरी गांव में बिजली विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। जिसमें 25 से अधिक घरों में अवैध रूप से हीटर जलाते हुए पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
They were cooking food on heater by stealing electricity  when team reached women got confused
हिटर के पास जाने से रोकती महिला

विस्तार

दमोह जिले के जबेरा बिजली वितरण केंद्र अंतर्गत आने वाले गांव में चोरी की बिजली जलाकर हजारों वाट के हीटर पर खाना बनाया जा रहा था। बिजली कंपनी की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो महिलाएं पुलिसकर्मियों से उलझ पड़ी। पुलिस के सख्ती करने के बाद बिजली कर्मचारी घर के अंदर घुसे और हीटर को जब्त कर उसे मौके पर ही तोड़ दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, जबेरा बिजली वितरण केंद्र के कलेहरा और जलहरी गांव में बिजली विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। जिसमें 25 से अधिक घरों में अवैध रूप से हीटर जलाते हुए पकड़े गए हैं। बिजली विभाग की टीम ने अवैध रूप से जलाए जा रही हीटरों को जब्त कर लिया है। कनिष्ठ अभियंता महेश कुमार महतो ने बताया है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जांच टीम द्वारा कलेहरा ,जलहरी भाट खमरिया क्षेत्र में संघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों द्वारा बिजली चोरी कर जलाए जा रहे हीटर जब्त किए गए। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों से एक महिला उलझ गई और हीटर के पास जाने से रोकती रही। दोनों के बीच काफी देर धक्का-मुक्की होती रही। इसके बाद पुलिस ने विरोध कर रही महिला को पकड़ा, तब बिजली कर्मचारियों ने हीटर जब्त किया।
विज्ञापन


महतो के अनुसार बिजली चोरी के कारण अनावश्यक लोड बड़ने की समस्या आ रही थी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार सुधार के बाद भी केविल जल रही थी। साथ ही ट्रांसफार्मर खराब हो रहे थे। इसका सीधा असर राजस्व वसूली पर भी पड़ रहा है। लाइन के कर्मचारी पूरे समय लाइन मेंटिनेंस में ही लगे रहते हैं, जिससे वे राजस्व वसूली नहीं कर पा रहे है। इसकी हकीकत जानने के लिए जब मौका पर जाकर मुआयना किया तो बिजली चोरी के मामले सामने आए। बिजली चोरी कर हीटर चलाने वालों को हिदायत दी गई। साथ ही बिजली चोरी के प्रकरण भी बनाए गए।  लोगों को समझाया गया कि आगे चोरी करते पाए गए तो पुनः केस दर्ज किया जाएगा। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। बिजली चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed