फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Dead body of an innocent child killed by a crocodile was found on the river bank

Damoh News: बच्चे के बाद मगरमच्छ ने बुजुर्ग पर किया हमला, रातभर नदी किनारे बैठे रहे लोग, सुबह मिला मासूम का शव

Sun, 14 Jul 2024 10:34 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 14 Jul 2024 10:34 AM IST
सार

एसडीआरएफ प्लाटून कमांडर प्राची दुबे ने बताया की मासूम के शव को घाट के समीप से ही खोजा गया है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Damoh News: Dead body of an innocent child killed by a crocodile was found on the river bank
घाट पर लगी ग्रामीणों की भीड़

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा थाना के हटरी गांव में शनिवार सुबह हुए मगरमच्छ के हमले के 24 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को मासूम का शव मिल गया है। शनिवार सुबह मगरमच्छ 8 वर्षीय मासूम को अपने जबड़े में दबोच कर ले गया था। घटना के बाद गांव के लोग पूरी रात नदी किनारे बैठे रहे। उन्हें उम्मीद थी कि हो सकता है रात में मासूम का शव मगरमच्छ छोड़ दे और वह उन्हें मिल जाए। इसी बीच नदी किनारे बैठे एक बुजुर्ग लक्ष्मण सिंह पर भी मगरमच्छ ने फिर से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गए। लोगों ने मगरमच्छ का एक वीडियो भी बनाया है। मगरमच्छ काफी बड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Damoh News: Dead body of an innocent child killed by a crocodile was found on the river bank
मासूम कृष्णा सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
शनिवार पूरे दिन दमोह, सागर एसडीआरएफ की टीम 8 वर्षीय कृष्णा पिता अर्जुन सिंह के शव को खोजती रही। परिजनों और ग्रामीणों ने गुस्से में आकर जाम भी लगाया। बाद में अधिकारियों की समझाइस पर लोग मान भी गए। रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया, लेकिन गांव के ज्यादातर लोग इस घाट किनारे पूरी रात बैठे रहे। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे एसडीआरएफ की टीम और गांव के एक व्यक्ति मनोज शर्मा ने जैसे ही खोजबीन शुरू की तो उन्हें घाट से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में मासूम का शव मिल गया। हैरानी की बात ये है कि मासूम का शव पूरी तरह सुरक्षित है, केवल पेट के दोनों तरफ मगर के दांत के घाव हैं, जिसमें फंसाकर मगरमच्छ बच्चे को पानी में खींच ले गया था। इससे ये तो साफ है कि मगरमच्छ ने मासूम को निगला नहीं, केवल उसे पानी में दबोच कर ले गया, जिससे मासूम की मौत हुई। ग्रामीणों ने बताया की मगरमच्छ मासूम को मुंह में दबाकर कई बार ऊपर आया और फिर इतने गहरे पानी में चला गया कि उसे खोजना काफी मुश्किल था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Damoh News: Dead body of an innocent child killed by a crocodile was found on the river bank
मगरमच्छ के दूसरे हमले में घायल बुजुर्ग लक्ष्मण सिंह। - फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू में सहयोग करने वाले मनोज शर्मा ने बताया कि मासूम का शव झाड़ियों में फंसा मिला है। गांव के एक बुजुर्ग पर भी मगरमच्छ ने हमला किया है। पानी में मगरमच्छ का वीडियो बनाया है। मगरमच्छ करीब 10 से 12 फीट लंबा दिखाई दे रहा है। नदी में तीन-चार मगरमच्छ तो देख चुके हैं और कितने मगरमच्छ हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मासूम का शव मिलने के बाद गांव के लोग गमगीन हो गए। शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है। पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। एसडीआरएफ प्लाटून कमांडर प्राची दुबे ने बताया कि मासूम के शव को घाट के समीप से ही खोजा गया है। जिसके बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है अब आगे की कार्रवाई पुलिस को करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed