फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The vehicle full of chickens overturned, someone put it in a sack and someone ran away with it in their hands

एमपी में मुर्गा लूट: जबलपुर से मुर्गे भरकर आ रहा वाहन पलटा, किसी ने बोरी में भरे तो कोई हाथों में टांगकर भागा

Wed, 27 Dec 2023 04:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 04:50 PM IST
सार

दमोह के पास मुर्गे से भरा वाहन पलट गया, जिससे गाड़ी में भरे मुर्गे यहां-वहां भागने लगे। ग्रामीण और राहगीरों ने मुर्गें लूट लिए। कोई बोरी लेकर पहुंच गया तो कोई दोनोंं हाथों में मुर्गे उठाकर भाग गया। 

विज्ञापन
The vehicle full of chickens overturned, someone put it in a sack and someone ran away with it in their hands
दमोह में मुर्गे लूटकर ले जाते ग्रामीण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में मुर्गा लूट का मामला सामने आया है। दरअसल दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह कोहरे  के कारण मुर्गों से भरा वाहन नोहटा के समीप पलट गया। हादसे में कई मुर्गे मृत हो गए और कुछ पिंजरे से बाहर आ गए। वाहन पलटते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मुर्गों को वहां से बोरी में भरकर और हाथ में उठाकर ले गए। 
विज्ञापन


 

The vehicle full of chickens overturned, someone put it in a sack and someone ran away with it in their hands
किसी ने थैले में भरे तो कोई बोरी में भरकर ले गया मुर्गे - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार घटना नोहटा थाना क्षेत्र के 17 मिल के समीप हुई। राजा पोल्ट्री फार्म का पिकअप वाहन मुर्गा लेकर जबलपुर से बटियागढ़ जा रहा था। दमोह से 20 किमी पहले अचानक एक मवेशी वाहन के सामने आ गया और कोहरे के कारण वह दिखाई नहीं दिया। चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ी जो अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में सवार राजा खान ने बताया कि सुबह कोहरा काफी अधिक था और सामने सड़क पर कुछ भी नहीं दिख रहा था, जिससे मुर्गों से भरा वाहन पलट गया। कई मुर्गों की मौत हो गई सूचना मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और मुर्गों को अपने साथ ले गए। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed