{"_id":"663cca9a6f213856c207da77","slug":"the-roof-of-the-house-broke-due-to-lightning-while-a-worker-got-injured-due-to-lightning-in-the-playground-damoh-news-c-1-1-noi1223-1678407-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: आकाशीय बिजली गिरने से सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर, मकान की छत भी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: आकाशीय बिजली गिरने से सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर, मकान की छत भी टूटी
Thu, 09 May 2024 07:36 PM IST
दमोह ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 07:36 PM IST
सार
दमोह में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह आकाशीय बिजली पहले खेल मैदान में गिरी जहां मजदूर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से छत क्षतिग्रस्त
विस्तार
दमोह में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
आकाशीय बिजली पहले खेल मैदान में गिरी जहां मजदूर काम कर रहे थे। वहीं दूसरी घटना मुकेश कॉलोनी में एक मकान के ऊपर घटित हुई। इसमें मकान की छत बीच में से टूट गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी लगने के बाद दमोह एसडीएम आरएल बागरी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के बड़याऊ गांव में हाईटेंशन लाइन के समीप एक खेल मैदान की खकरी का निर्माण का कार्य चल रहा था। इसमें करीब सात मजदूर काम कर रहे थे। शाम चार बजे तेज आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर घायल हो गए। इन्हें तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में देवेंद्र, छुट्टन, भरत सिंह, भीकम सिंह, शानू शामिल हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे एसडीम बागरी ने बताया कि सभी घायल एक झोपड़ी के अंदर बैठे थे, जो आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गए। उन्होंने मजदूरों द्वारा निर्माण कार्य करने की बात से साफ इनकार कर दिया है। जबकि एक घायल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ खाकरी का निर्माण कर रहा था। वहीं दूसरी घटना मुकेश कॉलोनी में घटित हुई जहां एक मकान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत पूरी तरह से धराशायी हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।