फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The people of the society refused to eat the feast, the family reached the police post with the food

Damoh News: मृत्यु भोज से समाज के लोगों ने किया इनकार, परिवार खाना लेकर पहुंच गया पुलिस चौकी

Mon, 27 May 2024 11:11 AM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 11:11 AM IST
सार

सामाजिक विवाद की वजह से एक परिवार के यहां तेरहवीं भोज में समाज के लोग पहुंचे ही नहीं। परिवार ने भोज के लिए खाना बना लिया था। अब परिवार खाना लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया। 

विज्ञापन
The people of the society refused to eat the feast, the family reached the police post with the food
जानकारी देता पीड़ित

विस्तार

दमोह जिले के जबेरा थाना की सिंग्रामपुर चौकी के गांव सुनबुराह गांव में दलित समाज के एक युवक के पिता की तेरहवीं के कार्यक्रम से समाज के लोगों ने दूरी बना ली। इससे आहत परिवार के लोग तेरहवीं भोज के लिए बना खाना एक बोलेरो में रखकर सिंग्रामपुर पुलिस चौकी पहुंचे। वहां अपने समाज के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों में राजीनामा कराया। 

विज्ञापन


जमना प्रसाद चौधरी निवासी सुनवारा ने बताया कि 26 मई को उसके पिता की तेरहवी थी। इसमें समाज के कुछ लोगों ने भोज खाने से मना कर दिया। इन्हीं लोगों ने कार्यक्रम के लिए सहयोग किया। अब भोजन करने से मना कर रहे हैं। मेरा खाना खराब हो गया है। मुझे समाज से निष्कासित कर दिया है। मारपीट की धमकी भी दी गई है। इसमें मुख्य रुप से तुलसीराम चौधरी, कुसाली चाधरी, हरचत चौधरी, घरमू चाघरी, प्रमोद चौधरी, द्वारका चौधरी, केशलाल चौधरी, राजकुमार चौधरी और समाज के अन्य परिवार शामिल हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि यदि उसके साथ कोई घटना होती है तो इन्हीं लोगों को दोषी माना जाए।
विज्ञापन


दोनों के बीच है सामाजिक विवाद
सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े ने बताया कि जमुना प्रसाद चौधरी ने आवेदन देकर बताया है कि उसके पिता की तेरहवीं भोज का खाना खाने से उनके समाज के लोगों ने इनकार कर दिया है। पुराना सामाजिक विवाद सामने आ रहा है। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश दी गई है। चूंकि, एक ही समाज के लोगों का मामला है। दोनों पक्ष विवाद आपस में बैठकर सुलह करने को राजी हो गए हैं। गांव में पुलिस भेजकर दूसरे पक्ष से बात की है। दोनों ही पक्षों को एक साथ बिठाया गया। आपस में राजीनामा कर विवाद को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 । 

जानकारी देता पीड़ित

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed