फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The mother who threw the newborn baby suddenly reached the police station

Damoh: नवजात बच्ची को फेंकने वाली मां अचानक पहुंची थाने, दिया चौंकाने वाला बयान, यहां जाने पूरा मामला

Mon, 25 Dec 2023 01:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Dec 2023 01:27 PM IST
सार

Damoh: दमोह में नवजात बच्ची को फेंकने वाली घटना को लेकर नया मामला सामने आया है। बता दें कि इस मामले में रविवार की रात एक युवती देहात थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि धुबा तालाब में जो नवजात मिली है, वह उसकी बेटी है। 
 

विज्ञापन
The mother who threw the newborn baby suddenly reached the police station
नवजात बच्ची को फेंकने वाली मां अचानक पहुंची थाने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के देहात थाना क्षेत्र के धूबातला के समीप मंगलवार को एक नवजात बच्ची मिली थी जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस इस नवजात शिशु की मां की तलाश कर रही थी। वहीं रविवार की रात एक युवती देहात थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि धुबा तालाब में जो नवजात मिली है, वह उसकी बेटी है।

विज्ञापन


नाबालिग उम्र के दौरान उसने प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक से संबंध बनाए थे, जिससे वह गर्भवती हो गई और लोक लाज के चलते उसने इस नवजात बच्ची को तालाब के समीप फेंक दिया था। देहात थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं युवती  द्वारा दिए गए आवेदन के बाद अब नवजात बच्ची को मां को सौंपने की प्रक्रिया भी की शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
बता दें कि दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मांगंज वार्ड पांच धूबा तला में मंगलवार रात करीब 8 बजे तालाब किनारे एक नवजात शिशु को उसकी मां फेंक कर चली गई। तभी स्थानीय निवासी लखन रैकवार वहां से गुजर रहा था, उसे बच्ची के रोने की आवाज मिली और वह किनारे पहुंचा तो एक शिशु जीवित अवस्था में था। लखन ने तत्काल डायल 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर प्रधान आरक्षक नारायण और पायलट कोमल ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल नवजात शिशु को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया जहां स्टाफ के द्वारा बच्ची का इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखन ने बताया जब वह बच्ची के रोने की आवाज सुनकर तालाब किनारे पहुंचा तो बच्ची बहुत गंदी हालत में पड़ी हुई थी, उसका शरीर पूरा ठंडा हो गया था। पुलिस को सूचना देने के बाद उसने बच्ची को आग दिखाई तो बच्ची ने रोना कम कर दिया और वह एक टक उसे देखने लगी, इसके बाद जब पुलिस आ गई तो वह नवजात को लेकर अस्पताल पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed