{"_id":"6652bde2c759145d9103c1f0","slug":"the-driver-of-the-garbage-vehicle-accused-the-municipal-vehicle-in-charge-of-stabbing-him-undergoing-treatment-in-the-district-hospital-damoh-news-c-1-1-noi1223-1735370-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: नगर पालिका के वाहन प्रभारी पर कचरा वाहन चालक ने लगाया चाकू मारने का आरोप, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: नगर पालिका के वाहन प्रभारी पर कचरा वाहन चालक ने लगाया चाकू मारने का आरोप, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
Sun, 26 May 2024 11:12 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:12 AM IST
सार
कोतवाली थाना क्षेत्र के शोभानगर में रहने वाले चालक ने नगरपालिका के वाहन प्रभारी विकास तिवारी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायल वाहन चालक
विस्तार
दमोह नगर पालिका में सफाई विभाग का वाहन चलाने वाले चालक पर शनिवार रात चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल कर्मचारी ने नगर पालिका में पदस्थ वाहन प्रभारी विकास तिवारी पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के शोभानगर निवासी मनोज अहिरवार ने बताया कि वह शनिवार रात राजनगर की ओर से आ रहा था। रास्ते में नगरपालिका के वाहन प्रभारी विकास तिवारी और विनीत तिवारी मिले। मनोज ने बताया कि उसने विकास तिवारी से अपनी वेतन को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि कोई वेतन नहीं मिलेगा। इस दौरान उन्होंने जांघ पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से चले गए। घायल में अवस्था में उसके साथी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल के बयान लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।