फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   district administration appeals devotees coming to participate in the Acharya Padarohan Mahotsav

Damoh News: आचार्य पदारोहण महोत्सव में कुंडलपुर आ रहे श्रद्धालुओं से पुलिस की अपील, सोने के जेवर पहनकर न आएं

Mon, 15 Apr 2024 03:48 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:48 PM IST
सार

कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आचार्य पदारोहण महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंडलपुर पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह ज्यादा जेवरात पहनकर न आएं।  

विज्ञापन
district administration appeals devotees coming to participate in the Acharya Padarohan Mahotsav
मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

विस्तार

दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आचार्य पदारोहण महोत्सव हो रहा है। लाखों श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने लोगों से आग्रह किया है कि वह सोने की ज्वेलरी पहनकर आयोजन में न आएं। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। जितना संभव हो सके, कम से कम सोने के जेवर पहनकर आएं, जिससे उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।

विज्ञापन


16 अप्रैल को निर्यापक मुनि समय सागर जी महाराज आचार्य पद ग्रहण करेंगे। इस आयोजन में शामिल होने के लिए पूरे देश से पांच से छह लाख श्रद्धालुओं के दमोह पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से जिला प्रशासन और कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने भी उनकी सुरक्षा को देखते हुए निर्णय लिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से दमोह तहसीलदार मोहित जैन ने बताया कि मंगलवार को पूरे देश से लाखों श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे लोगों से अपील की है कि वह सोने की ज्वेलरी पहनकर ना आए। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने यह आग्रह भी किया है कि कम से कम वाहन लेकर लोग इस आयोजन में शामिल हो। फोर व्हीलर की जगह पर कोई बस कर ले, ताकि अधिक संख्या में श्रद्धालु कुंडलपुर पहुंच सके। पार्किंग भी व्यवस्थित हो सके। यदि आप खाली कार्ट लेकर कुंडलपुर आ रहे हैं तो अपने आसपास के लोगों को लेकर भी कुंडलपुर लाएं ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग यहां आ सके। कम से कम संख्या में वाहन पार्किंग स्थल पर लगा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed