{"_id":"666802b607bedd30220ad170","slug":"the-car-parked-at-the-parking-lot-in-kundalpur-fell-down-from-a-400-feet-high-mountain-pieces-were-blown-to-pieces-damoh-news-c-1-1-noi1223-1784269-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: कुंडलपुर में पार्किंग स्थल पर खड़ी कार 400 फीट ऊंचे पहाड़ से नीचे गिरी, बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: कुंडलपुर में पार्किंग स्थल पर खड़ी कार 400 फीट ऊंचे पहाड़ से नीचे गिरी, बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त
Tue, 11 Jun 2024 03:27 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:27 PM IST
सार
कुंडलपुर जिनालय में भगवान की प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया जा रहा है। बड़े बाबा मंदिर के शिखर पर कलशा रोहन कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें प्रदेश भर से जैन समाज के लोग पहुंच रहे हैं और आचार्य समय सागर महाराज के दर्शन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पहाड़ से गिरने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार
विस्तार
दमोह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बड़े बाबा मंदिर के सामने पार्किंग स्थल में खड़ी एक खाली कार करीब 400 फीट ऊंचे पहाड़ से नीचे गिर गई। कार के नीचे गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दमोह के जैन चश्मा के संचालक पवन जैन कुंडलपुर बड़े बाबा मंदिर में कलशारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को मंदिर आए थे। बड़े बाबा मंदिर के सामने पहाड़ पर पार्किंग है, जहां हमेशा वाहन खड़े रहते हैं। पवन जैन ने अपनी कार क्रमांक एमपी 34 जेड ए 6683 को यहां पार्क किया और फिर वे मंदिर में चले गए। कुछ देर बाद कार अचानक 400 फीट ऊंचे पहाड़ से नीचे गिर गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार मालिक पवन जैन को घटना की जानकारी दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि कार नीचे कैसे गिरी।
विज्ञापन
बता दें, इस समय कुंडलपुर जिनालय में भगवान की प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया जा रहा है। बड़े बाबा मंदिर के शिखर पर कलशारोहण कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें दमोह के अलावा प्रदेश भर से जैन समाज के लोग पहुंच रहे हैं और आचार्य समय सागर महाराज के दर्शन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
