फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The administration's bulldozer again ran on the houses of those accused of cow slaughter

Damoh News: गौ हत्या के आरोपियों के घर तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, छह मकान गिराकर दो एकड़ जगह अतिक्रमण मुक्त

Sun, 09 Mar 2025 05:42 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 05:42 PM IST
सार

दमोह के सीताबावड़ी क्षेत्र में गर्भवती गाय की हत्या के बाद प्रशासन ने आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर 6 मकान गिराए गए और 2 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त की गई। 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
The administration's bulldozer again ran on the houses of those accused of cow slaughter
दमोह में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह शहर के सीताबावड़ी इलाके में गर्भवती गाय की हत्या के बाद प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को तीसरे दिन भी प्रशासन ने आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान करीब 6 मकान गिराए गए। पुलिस, प्रशासन और नगरपालिका के अधिकारी सुबह 8 बजे ही मौके पर पहुंचे थे। राजस्व विभाग की टीम ने सभी अवैध अतिक्रमणों को चिह्नित कर जेसीबी से तोड़ा। अब तक दो एकड़ से अधिक सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कर लिया गया है। ये अतिक्रमण दमोह-कटनी बाईपास के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनों के आसपास किए गए थे।

विज्ञापन

शनिवार को भी इस इलाके में बड़े पैमाने पर आरोपियों के घर गिराए गए थे, जिसके बाद समाज के विभिन्न वर्गों के लोग आक्रोशित हो गए थे। वे आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। तहसीलदार मोहित जैन ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले लोग अपने ठिकाने छोड़कर फरार हो गए हैं और कोई भी व्यक्ति अपनी संपत्ति का दावा करने नहीं आया है। अब भू-माफिया के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार को हुई, जब सीताबावड़ी क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने अतिक्रमित घर में एक गर्भवती गाय की हत्या कर दी थी। इस सूचना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे, जहां उन पर गोली भी चलाई गई थी। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने दमोह बंद का आह्वान किया था। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें एक महिला भी शामिल थी। शनिवार को आरोपियों का जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां अधिवक्ताओं ने उन पर हमला करने की कोशिश की और सभी ने उनका केस लड़ने से मना कर दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed