फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Ten year old innocent died due to drowning in the pond while playing in Aanu village

Damoh News: आनू गांव में खेलते समय तालाब में डूबने से दस वर्षीय मासूम की मौत, भदभदा में डूबने से बची मासूम

Thu, 30 May 2024 07:32 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 07:32 PM IST
सार

दमोह में दो अलग-अलग हादसों में एक मासूम की डूबने से मौत हो गई। वहीं, एक को डूबने से बचाया गया है। भदभदा वॉटर फॉल पर नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जो नहाएगा, उस पर कार्रवाई होगी।  

विज्ञापन
Ten year old innocent died due to drowning in the pond while playing in Aanu village
मासूम गोविंद सिंह लोधी

विस्तार

दमोह जिले में दो अलग-अलग हादसों में एक मासूम की तालाब से डूबने में मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मासूम को भदभदा वॉटर फॉल में डूबने से बचाया गया। 

विज्ञापन


दमोह जिले के हिंडोरिया थाना के आनू गांव में गुरुवार दोपहर खेल-खेल में 10 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि गोविंद पिता छत्रपाल सिंह लोधी, 10 वर्ष, निवासी आनु घर के समीप खुदे तालाब के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था। वह तालाब के नजदीक चला गया और गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही बांदकपुर चौकी प्रभारी गौपाल सिंह घटना स्थल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


भदभदा वॉटर फॉल में डूबने से बची मासूम
बतियागढ़ तहसील अंतर्गत आने वाले हारट गांव के भदभदा वॉटर फॉल पर गुरुवार को एक मासूम बच्ची डूबने से बच गई। घटना के संबंध में पथरिया एसडीएम महेंद्र गुप्ता ने बताया कि बुधवार को एक युवक की मौत हो गई थी। गुरुवार से यहां नहाने पर प्रतिबंध लगाते हुए धारा 144 लगा दी है। इसके बाद भी लोग नहाने पहुंचे थे। जब वह पुलिस के साथ वॉटर फॉल पहुंचे, तब एक बच्ची भी नदी में डूबने से बचाई गई। एसडीएम गुप्ता ने बताया कि भदभदा वॉटर फॉल पर जो भी नहाएगा उस पर 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। अब यहां पुलिस भी तैनात रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed