फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Mathura Team to Rescue monkeys in Damoh, released monkeys in the forest

Damoh News: बंदरों को पकड़ने मथुरा से बुलाई टीम, रेस्क्यू कर पकड़े जंगल में छोड़ा

Thu, 04 Apr 2024 11:25 AM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:25 AM IST
सार

दमोह में बंदरों का आतंक बढ़ा तो मथुरा से खास टीम को बुलाया गया। मथुरा से आई टीम ने बंदरों को पकड़ा और फिर उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया।  

विज्ञापन
Mathura Team to Rescue monkeys in Damoh, released monkeys in the forest
पिंजरे में कैद हुए बंदर

विस्तार

दमोह जिले के हटा नगर में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया कि उन्हें पकड़ने में वन विभाग भी नाकाम साबित हुआ। तब उत्तर प्रदेश के मथुरा से विशेष टीम बुलाई गई। इस टीम ने बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा।

विज्ञापन


जंगल में पेड़ पर रहने वाले बंदर इस समय दमोह के नगरीय क्षेत्रों में आ गए हैं। इनके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। छोटे-छोटे बच्चों को यह बंदर काटकर घायल कर रहे हैं। हटा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बंदरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए नगर पालिका ने यूपी के मथुरा से अनुभवी टीम बुलाई थी। टीम के सदस्य नगर पालिका अमले के साथ पिंजरा लेकर चिह्नित स्थानों पर पहुंचे। बंदरों को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, रेस्क्यू टीम को देख शरारती बंदर छिप गए। सुनार नदी किनारे ऊंचे पेड़ों पर चढ़ गए। नगर पालिका कार्यालय हटा के पास से चार बंदरों को पकड़कर पिंजरे में कैद किया गया है। सीएमओ राजेंद्र खरे ने बताया कि बंदरों के आतंक से सभी परेशान थे। बंदर पकड़ने की टीम मथुरा से बुलाई गई है। इन बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed