फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Teacher posted photo of voting on social media Collector suspended him

Damoh News: शिक्षक ने मतदान करने का फोटो सोशल मीडिया पर डाला, कलेक्टर ने कर दिया निलंबित

Wed, 08 May 2024 09:06 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2024 09:06 AM IST
सार

Damoh: दमोह के आंवरी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक पवन खरे ने दमोह लोकसभा के मतदान के दिन अपनी मतदान करने वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसकी शिकायत कलेक्टर के पास पहुंच गई, उन्होंने जांच के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Teacher posted photo of voting on social media Collector suspended him
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर

विस्तार

दमोह के आंवरी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक पवन खरे ने दमोह लोकसभा के मतदान के दिन अपनी मतदान करने वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसकी शिकायत कलेक्टर के पास पहुंच गई। उन्होंने जांच के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया। अभी तक कलेक्टर के द्वारा यह आठवी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सहायक रिटर्निंग ऑफिसर लोकसभा निर्वाचन विधानसभा क्षेत्र पथरिया के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की है। मतदान केंद्र क्रमांक 262 खौजाखेड़ी तहसील पथरिया में मतदान के दौरान नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं माध्यमिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आंवरी संकुल केंद्र शासकीय सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह पवन कुमार खरे को मतदान केंद्र के भीतर स्वयं के फोटो लिये जाने तथा सोशल मीडिया पर वायरल किये जाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया दिया है।
विज्ञापन


निलंबन की अवधि में खरे का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दमोह निर्धारित किया गया है एवं निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। कलेक्टर के द्वारा यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है कि मतदान केंद्र के अंदर किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। उसके बाद भी कई लोगों ने मतदान केंद्र के अंदर अपने मतदान करने की फोटो सोशल मीडिया पर डाली, जिसके चलते वहां के पीठासीन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में शिक्षक ने खुद के मतदान केंद्र के अंदर मतदान करने वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके चलते कलेक्टर ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed