{"_id":"657871c40a808e9f6c0df35a","slug":"teacher-commits-suicide-in-the-toilet-of-damoh-government-school-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh suicide case: प्राचार्य के ऑफिस में शिक्षक ने हाथ की नस काटकर की आत्महत्या, शासकीय स्कूल का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh suicide case: प्राचार्य के ऑफिस में शिक्षक ने हाथ की नस काटकर की आत्महत्या, शासकीय स्कूल का मामला
Tue, 12 Dec 2023 08:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 12 Dec 2023 08:14 PM IST
सार
घटना से कुछ समय पहले ही प्राचार्य अपने ऑफिस से बाहर गए थे। इस दौरान शिक्षक ने प्राचार्य ऑफिस के टॉयलेट में अपने हाथ की नस काट ली।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक आशीष भट्ट का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना की इमलिया चौकी अंतर्गत आने वाले राजा पटना शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने मंगलवार दोपहर स्कूल के टायलेट में अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
स्कूल के अन्य शिक्षक वहां पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी लगी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची शिक्षक की मौत हो चुकी थी। शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाकर मामले की जांच शुरू की गई है। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मामला राजा पटना गांव में संचालित शासकीय स्कूल का है। यहां दमोह निवासी शिक्षक आशीष भट्ट उर्फ बंटी पदस्थ हैं। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी बंटी स्कूल पहुंचे और दोपहर में प्राचार्य कक्ष में बैठे थे। कुछ देर बाद प्रचार्य कक्ष से बाहर चले गए। इसके बाद शिक्षक प्राचार्य कक्ष के टायलेट में गये और कुछ देर बाद जब प्राचार्य वापस आए तो बंटी का शव जमीन पर पड़ा था और हाथ की नस कटी थी।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी लगते ही स्टाफ भी सदमे में आ गया।
मामले की भनक लगते ही ग्रामीणों की बड़ी संख्या में ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए। घटना की जानकारी लगते ही इमलिया चौकी प्रभारी आनंद कुमार अहिरवार भी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दमोह जिला अस्पताल भिजवाया, जहां शव ग्रह में शव रखा गया है। इमलिया चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार ने बताया कि शिक्षक का शव प्राचार्य कक्ष के टायलेट में मिला है। हाथ की नसें काटकर शिक्षक ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के पास मिला सुसाइड नोट
एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने इतना बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पारिवारिक विवाद की संभावना लग रही है, बाकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
