फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   12-year-old boy who went to wash clothes in Vyarama river was attacked by a crocodile

Damoh: व्यारमा नदी में कपड़े धोने गए किशोर पर मगरमच्छ ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 19 Jun 2024 08:50 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2024 08:50 AM IST
सार

धमारा गांव का रहने वाला आकाश कपड़ा धोने व्यारमा नदी पर गया था। इस दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने उस पर हमला कर किया। जिसमें उसके हाथ, पैर और अन्य जगह गहरे घाव हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
12-year-old boy who went to wash clothes in Vyarama river was attacked by a crocodile
जिला अस्पताल में इलाजरत बालक

विस्तार

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना धमारा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक मंगलवार शाम को व्यारमा नदी में कपड़े धोने गया था। इस दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक के चिल्लाने पर नदी पर मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को भगाकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इमलिया चौकी थाना तेजगढ़ के धमारा गांव निवासी मुरारी रैकवार ने बताया कि उनका बेटा आकाश कपड़ा धोने कुलुआ दिनारी से निकली व्यारमा नदी किनारे गया था। इस दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने बेटे पर हमला कर किया। जिसमें उसके हाथ, पैर और अन्य जगह गहरे घाव हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बेटे के नदी से बाहर निकाला और परिवार के लोगों को सूचना दी। बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी वन विभाग को मिलने पर तत्काल डीएफओ महेंद्र सिंह उईके के निर्देश पर दमोह रेंजर विक्रम चौधरी ने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई हैं। बता दें व्यारमा नदी दमोह जिले की सबसे बड़ी नदी है और इसमें बड़ी संख्या में मगरमच्छ रहते हैं जिसमे तेजगढ़ से निकली नदी में संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed