{"_id":"667248efbd7283838c0f84b8","slug":"t-with-your-camera-a-12-year-old-boy-who-went-to-wash-clothes-in-vyarama-river-was-attacked-by-a-crocodile-admitted-to-the-district-hospital-in-critical-condition-damoh-news-c-1-1-noi1223-1809434-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: व्यारमा नदी में कपड़े धोने गए किशोर पर मगरमच्छ ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: व्यारमा नदी में कपड़े धोने गए किशोर पर मगरमच्छ ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Wed, 19 Jun 2024 08:50 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 08:50 AM IST
सार
धमारा गांव का रहने वाला आकाश कपड़ा धोने व्यारमा नदी पर गया था। इस दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने उस पर हमला कर किया। जिसमें उसके हाथ, पैर और अन्य जगह गहरे घाव हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाजरत बालक
विस्तार
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना धमारा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक मंगलवार शाम को व्यारमा नदी में कपड़े धोने गया था। इस दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक के चिल्लाने पर नदी पर मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को भगाकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।
जानकारी के अनुसार इमलिया चौकी थाना तेजगढ़ के धमारा गांव निवासी मुरारी रैकवार ने बताया कि उनका बेटा आकाश कपड़ा धोने कुलुआ दिनारी से निकली व्यारमा नदी किनारे गया था। इस दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने बेटे पर हमला कर किया। जिसमें उसके हाथ, पैर और अन्य जगह गहरे घाव हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बेटे के नदी से बाहर निकाला और परिवार के लोगों को सूचना दी। बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना की जानकारी वन विभाग को मिलने पर तत्काल डीएफओ महेंद्र सिंह उईके के निर्देश पर दमोह रेंजर विक्रम चौधरी ने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई हैं। बता दें व्यारमा नदी दमोह जिले की सबसे बड़ी नदी है और इसमें बड़ी संख्या में मगरमच्छ रहते हैं जिसमे तेजगढ़ से निकली नदी में संख्या ज्यादा है।