{"_id":"668e397f1855d2e62c0ed5ab","slug":"suddenly-a-wall-collapsed-and-children-playing-nearby-narrowly-escaped-injury-in-another-incident-plaster-of-a-shop-fell-and-the-owner-escaped-injury-damoh-news-c-1-1-noi1223-1877522-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह में बारिश का कहर, बच्चे खेल रहे थे और पास में गिरी दीवार, दुकान में मालिक पर गिरा प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह में बारिश का कहर, बच्चे खेल रहे थे और पास में गिरी दीवार, दुकान में मालिक पर गिरा प्लास्टर
सार
दमोह में दस बच्चे खेल रहे थे। पास ही में एक दीवार भरभराकर गिर गई। एक बच्चे को चोट आई है। एक अन्य घटना में मोबाइल दुकान की छत का प्लास्टर नीचे गिरा। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
दीवार गिरने के बाद उड़ती धूल
विस्तार
दमोह शहर में बारिश की वजह से कमजोर हुए मकानों में दो हादसे हुए। एक जगह दस बच्चे खेल रहे थे। पास ही में दीवार भरभराकर गिर गई। एक बच्चा घायल हुआ है। दूसरा मामला एक दुकान से जुड़ा है। छत का प्लास्टर गिर गया। मालिक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
शहर के सरकारी बस स्टैंड के सामने नगर पालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में विद्या ऑटोमोबाइल की दुकान है। उसकी छत से प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय प्लास्टर गिरा उस समय कर्मचारी कुछ दूर खड़े थे। इससे बड़ा हादसा टल गया। दुकान संचालक सचिन जैन ने बताया कि वह अपने साथी के साथ दुकान के अंदर बैठे थे। तभी अचानक छज्जे का प्लास्टर नीचे गिर गया। उन दोनों के हाथ-पैर और कंधे में हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
शहर के किल्लाई नाका स्थित सिंधी कैंप में मंगलवार शाम एक दीवार अचानक से गिर गई। इसमें भी बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि जहां बच्चे खेल रहे थे, वहीं यह दीवार भरभराकर गिर गई। इससे ज्यादातर बच्चे सुरक्षित ही रहे। एक बच्चे के पैर में चोट आई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उसमें साफ दिख रहा है कि बच्चों से करीब पांच कदम की दूरी पर यह दीवार गिरी है। यदि दीवार में बच्चे दब जाते तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन
