फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Son killed father with sharp weapon in Bijori village, fear of fleeing to Damoh with children.

Damoh News: विवाद के बाद बेटे ने धारदार हथियार से पिता की हत्या की, बच्चों को लेकर हुआ फरार

Tue, 16 Jul 2024 01:29 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 16 Jul 2024 01:29 PM IST
सार

हटा एसडीओपी नीतीश पटेल ने बताया कि विवाद के बेटे ने पिता की हत्या कर दी। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ है, अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों से बात की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस बल रवाना किया गया है।

विज्ञापन
Son killed father with sharp weapon in Bijori village, fear of fleeing to Damoh with children.
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस

विस्तार

दमोह जिले के हटा थाना के बिजोरी पाठक गांव में बेटे ने विवाद के बाद अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना आज मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी बेटा अपने बच्चों को लेकर फरार हो गया । जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय पिता बब्बू अहिरवार की हत्या करने के बाद आरोपी बेटा कमलेश अहिरवाल अपने दो बच्चों 12 साल के नरेंद्र और 10 साल की राधा को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया है। उसकी बाइक भी घटनास्थल पर ही खड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


संभावना है कि आरोपी बेटा अपने बच्चों को लेकर दमोह रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पहुंच सकता है और यहां से किसी महानगर की तरफ भाग सकता है। दमोह में पुलिस को अलर्ट किया गया है। आरोपी की और बच्चों की फोटो भी जारी की गई है, ताकि उसकी गिरफ्तारी करने में आसानी हो सके। घटना स्थल पर मौजूद हटा एसडीओपी नीतीश पटेल ने बताया कि विवाद किस बात को लेकर हुआ है अभी स्पष्ट नहीं है परिजनों से बात की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए  पुलिस बल रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed