फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   snake bit a mother and son sleeping on the bed, son died, mother's condition was critical

Damoh News: पलंग पर सो रहे मां और बेटे को सांप ने डसा, बेटे की मौत, मां को हालत में जबलपुर रेफर किया

Sun, 07 Jul 2024 12:47 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2024 12:47 PM IST
सार

महिला के पति ने बताया कि रात में पत्नी बेटे के साथ पलंग पर सो रही थी। देर रात न जाने कहां से सांप घर के अंदर आया और उसने दोनों को डस लिया। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी का जबलपुर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
snake bit a mother and son sleeping on the bed, son died, mother's condition was critical
पंचनामा कार्यवाई करती पुलिस

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खिरिया टोला गांव में शनिवार रात पलंग पर सो रहे मां और बेटे को सांप ने डस लिया। दोनों के चीखने पर परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 5 वर्षीय मासूम दशरथ लोधी ने दम तोड़ दिया। वहीं, मां राजकुमारी लोधी की हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद बेटे का शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


महिला के पति चित्तर सिंह लोधी ने बताया कि रात में पत्नी बेटे के साथ पलंग पर सो रही थी। देर रात न जाने कहां से सांप घर के अंदर आया और उसने दोनों को डस लिया। घटना के बाद पत्नी चिल्लाई तो हम लोग जाग गए। पास में देखा कि एक सांप बैठा हुआ था। पत्नी और बच्चे को वैसे ही हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। पत्नी को जबलपुर रेफर किया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि बारिश के दिनों में सापं दंश की घटनाएं बड़ जाती हैं। जिला प्रशासन ने सभी से अपील की है कि सांप के डसने पर सबसे पहले इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, झाड़ फूंक के चक्कर में न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed