{"_id":"658fd008cc40f36d070ed0c6","slug":"seven-animals-burnt-to-death-in-damoh-suradehi-village-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: सुरादेही गांव के एक मकान में रात को लगी आग, सात मवेशियों की जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: सुरादेही गांव के एक मकान में रात को लगी आग, सात मवेशियों की जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 30 Dec 2023 01:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:38 PM IST
सार
अज्ञात कारणों से लगी आग से मकान में बंधे सात मवेशियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान ने शासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
आग से जला मकान का सामान।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
दमोह जिले तेजगढ़ थाने अंतर्गत इमलिया चौकी के सुरादेही गांव में शुक्रवार रात किसान खलक लोधी के कच्चे मकान में आग लग गई। आग से मकान में बंधे सात मवेशियों की जलकर मौत हो गई और कृषि सामग्री जलकर खाक हो गई। कच्चे मकान में लगी आग की जानकारी मकान मालिक को गांव के किसानों ने दी। उसके बाद देशी उपकरणों की मदद से आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
घटना रात्रि ग्यारह बजे के लगभग की बताई जा रही है। खलक लोधी ने रहवासी मकान के बाजू से बने कच्चे मकान में अपने मवेशियों को बांधा और सो गया। रात्रि साढ़े ग्यारह बजे के करीब गांव के लोगों ने खलक सीग के परिवार को जानकारी दी कि उनके उस घर में आग लग गई है। जहां उसके कृषि उपकरण रखे हैं और मवेशी बंधे हैं, वहां से आग की लपटें उठ रही हैं। परिवार के लोग उठे और आग पर काबू करते रहे।
विज्ञापन
सात मवेशी जिंदा जले
घटना के बाद आग पर काबू पाया और ज़ब देखा तो जिस घर में आग लगी थी। उसमें बंधे सात मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही जो कृषि उपकरण थे वह जलकर खाक हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं किसान ने शासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
