फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Sahil Sen murder case

Damoh: साहिल सेन हत्याकांड, एक वीडियो बना हत्या की वजह, साथियों ने ही उतारा था मौत के घाट

Sun, 26 May 2024 10:19 AM IST
दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2024 10:19 AM IST
सार

टीआई आनंद सिंह ने बताया कि आरोपी, उसका भाई और मृतक पहले से एक दूसरे को जानते थे, एक दूसरे पर कमेंट करते थे। जिसे लेकर दोनों के बीच टशन चल रही थी, घटना के दिन मृतक साहिल आरोपी के पास गया था। जहां, विवाद बढ़ने पर उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Damoh Sahil Sen murder case
घटना स्थल पर अपने साथियों के साथ मोजूद मृतक

विस्तार

दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के महाकाली चौराहा निवासी साहिल सेन हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी अनुज गुरु और मृतक साहिल सोसल मीडिया पर अपनी गैंग बनाकर वीडियो पोस्ट करते थे, जिसमें हथियारों की नुमाइश भी की जाती थी। हत्या से पहले मृतक साहिल अपनी गैंग के साथ आरोपी के पास पहुंचा था,लेकिन यहां दाव उल्टा चल गया। घटनाक्रम का एक सीसीटीवी फुटेज का एक वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन


इस तरह समझिए पूरा घटनाक्रम
महाकाली चौराहा निवासी साहिल सेन पर शुक्रवार की रात चाकू से हमला होने के बाद उसके साथी उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। दिल में चाकू से छेद होने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक को अस्पताल लेकर पहुंचे साथी बॉबी कुचबंदिया ने बताया था कि अनुज गुरु और उसके साथियों ने साहिल पर चाकू से हमला किया है। हालांकि, उसे नहीं पता कि विवाद का क्या कारण है। साहिल उसे घायल हालत में मिला तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली टीआई आनंद सिंह और एएसपी संदीप मिश्रा घटना स्थल पहुंचे। कुछ देर बाद घटना का एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें दिख रहा कि साहिल अपनी गैंग के साथियों के साथ अनुज गुरु के घर के पास पहुंचा था। जहां साहिल के साथियों के बीच विवाद हो गया, साहिल ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मृतक साहिल पहले अपनी गैंग के साथ वहां पहुंचा फिर बचने की कोशिश में भागा, लेकिनथोड़ी दूर पर ही उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद अनुज ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


गैंग के साथ विडियो बनाकर करते थे पोस्ट
मृतक और आरोपी के सोशल मीडिया पर बने वीडियो को देखा जाए तो पता चलता है अक्सर दोनों गैंग के लोग अपने साथियों के साथ मिलकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते थे। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक साहिल और आरोपी आपस में दोस्त थे। कुछ दिन पहले मजाक में साहिल ने उसका मारपीट का एक वीडियो बना लिया था। बाद में साहिल ने वीडियो डिलीट करने की बात कही। कुछ दिन बाद साहिल ने वीडियो सोशल पर पोस्ट कर दिया और दोस्तों को भी भेजा दिया, जिससे यह पूरा विवाद हुआ। टीआई आनंद सिंह ने बताया कि आरोपी, उसका भाई और मृतक पहले से एक दूसरे को जानते थे, एक दूसरे पर कमेंट करते थे, जिसको लेकर दोनों के बीच टशन चल रही थी, घटना के दिन मृतक साहिल आरोपी के पास गया था। जहां, विवाद बढ़ने पर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed