फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   RTO's checking campaign to meet the target in March

MP News: मार्च में टारगेट पूरा करने RTO का चेकिंग अभियान, दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे के चौराहे पर वाहनों की जांच

Tue, 12 Mar 2024 04:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Mar 2024 04:01 PM IST
सार

MP News: मार्च महीने के क्लोजिंग के चलते परिवहन विभाग का टारगेट पूरा करने के उद्देश्य से दमोह आरटीओ के द्वारा वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दस्तावेजों की कमी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि मालवाहकों में सवारी ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
RTO's checking campaign to meet the target in March
मार्च में टारगेट पूरा करने RTO का चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार सुबह से आरटीओ क्षितिज सोनी दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे के मारुताल बाईपास चौराहे पर पहुंचे और वाहनों को रोककर उनकी जांच शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने कई वाहनों के दस्तावेज जांचे। करीब 1 घंटे की कार्रवाई में ही उन्होंने एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे, जिसमें कुछ के पास दस्तावेजों की कमी और कुछ के पास हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट ना होना कारण था।

विज्ञापन


आरटीओ सोनी ने कहा कि मार्च क्लोजिंग चल रही है। लक्ष्य पूर्ति के लिए यह कार्रवाई जारी है। इसके अलावा भी शहर में या जिले में समय-समय पर वाहनों की जांच की जाती है। उन्होंने कहा की कार्रवाई अभी लगातार चलेगी।
विज्ञापन


सख्ती से की जाएगी कार्रवाई 
वहीं मालवाहकों में आज भी लगातार सवारियां ढोई जा रही है जिस पर आरटीओ द्वारा कार्यावाई नहीं की जा रही है। जिस पर आरटीओ सोनी ने कहा कि अब इस प्रकार के वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed