फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Rivers swollen due to rain, connectivity with many villages lost

Damoh News: नदियों में उफान से कई गांव का संपर्क टूटा, उफनते नाले को पार कर रहे बाइक सवार बहे

Wed, 24 Jul 2024 05:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2024 05:13 PM IST
सार

मडियादो-वर्धा मार्ग पर जंगली नाले उफान पर हैं। इससे मडियादो का मलवारा, तिदनी, कनकपुरा, पाली, पाठा गांव आने जाने का आवागमन मार्ग बंद हो जाता है। मडियादो चोरईया मार्ग पर लमती नाला उफान पर होने से पाटन गांव का संपर्क भी मडियादो से टूट गया है।

विज्ञापन
Damoh News Rivers swollen due to rain, connectivity with many villages lost
नाले को पार करते बाइक सवार

विस्तार

दमोह जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई गांव का संपर्क टूट गया है। वहीं हटा ब्लाॉ के मडियादो में उफनते नाले को पार करते समय दो बाइक सवार युवक बह गए। जिन्हें बचा लिया गया, लेकिन उनकी बाइक नाले में बह गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


मडियादो के जामुन झिरिया नाला बारिश के चलते उफान पर था। बाइक सवार दो युवक नाला पार करने की कोशिश कर रहे थे। पानी का बहाव इतना तेज था कि बाइक जैसे ही नाला के बीचो-बीच पहुंची तो दोनों युवक बाइक सहित नाला में बह गए। उन्हें तो आगे चलकर किसी तरह बचा लिया, लेकिन उनकी बाइक पानी में बह गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


जब यह युवक नाला पार करने की कोशिश कर रहे थे तब वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें रोका, लेकिन दोनों युवक नहीं माने और बाइक से नाला पार करने की कोशिश करने लगे। पानी में बहने वाले दोनों घायल युवक हटा ब्लॉक के लुहारी गांव निवासी बताए गए हैं, जो अमझिर से गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते मे जामुन झिरिया का नाला उफान पर था। जल्दबाजी के चक्कर मे बाइक चालक ने उफनते नाले में बाइक डाल दी और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नाले उफान पर
मडियादो, वर्धा मार्ग पर पड़ने वाले छोटे जंगली नाले उफान पर हैं। इससे मडियादो का मलवारा, तिदनी, कनकपुरा, पाली, पाठा, निवास सहित अन्य गांव आने-जाने का आवागमन मार्ग बंद हो जाता है। इसी क्रम में मडियादो-चोरईया मार्ग पर लमती नाला उफान पर होने से पाटन गांव का संपर्क भी मडियादो से टूट गया है। जबेरा ब्लॉक के बनवार के समीप घुटकुवा नाला उफान पर होने से बनवार घटेरा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। नाला उफान पर होने के बाद भी जान जोखिम में डालकर लोग पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed