{"_id":"66865d061114f48246068c43","slug":"ranger-caught-two-tractors-and-trolleys-filled-with-illegal-stones-while-chasing-them-in-a-rented-taxi-action-taken-in-batiagarh-damoh-news-c-1-1-noi1223-1857994-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: टैक्सी में पीछा रेंजर ने पकड़े अवैध पत्थरों से भरे दो ट्रैक्टर-ट्राली, केस दर्ज कर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: टैक्सी में पीछा रेंजर ने पकड़े अवैध पत्थरों से भरे दो ट्रैक्टर-ट्राली, केस दर्ज कर जांच शुरू
Thu, 04 Jul 2024 03:20 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:20 PM IST
सार
दमोह जिले के हटा वनपरिक्षेत्र रेंजर ने वन अमले के साथ गुरुवार को बटियागढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन कर पत्थरों से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।
विज्ञापन
अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली
विस्तार
दमोह जिले के हटा परिक्षेत्र के रेंजर ऋषि तिवारी ने वन माफिया को पकड़ने अजब तरकीब खोजी और दो ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर लिए। गुरुवार सुबह रेंजर ने अमले के साथ किराए की टैक्सी में घूमते हुए बटियागढ़ क्षेत्र में दो ट्रेकर ट्राली को पकड़ लिया, जिसके अंदर अवैध पत्थर भरे थे। यह कार्यवाई देख वन माफिया भी हैरान हो गए।
जानकारी के दमोह जिले के हटा वनपरिक्षेत्र रेंजर ने वन अमले के साथ गुरुवार को बटियागढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन कर पत्थरों से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। रेंजर ऋषि तिवारी ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि बटियागढ़ के जंगली इलाके से खनन माफिया के द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर अवैध पत्थर लाकर बेचा जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद अवैध उत्खनन करने वालों की रैकी की गई और गुरुवार को किराए की टैक्सी लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया गया, ताकि किसी को कोई शक न हो और दबिश दी। टैक्सी में आगे सिविल कपड़ों में रेंजर और पीछे सिविल कपड़ों में ही स्टाफ बैठा और रास्ता बदलकर गए तो वहां से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में जंगल का पत्थर भरकर ले जाया जा रहा था, जिन्हें वन विभाग ने पकड़ लिया। जब्त किए गए दोनों वाहनों को बटियागढ़ पुलिस थाना परिसर में रखा गया है।
विज्ञापन
दरअसल, कई बार सरकारी वाहन देखकर वन माफिया भाग निकलते हैं और पकड़ में नहीं आते। इसलिए इस बार नया तरीका खोजा और किराए की टैक्सी में घूमकर अवैध पत्थरों से भरे दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ लिए। दोनों वाहनों पर कार्यवाही करते हुए बटियागढ़ पुलिस थाना में रखा गया। इस कार्रवाई में विपिन चौरसिया, कोमल सिंह की प्रमुख भूमिका रही।