फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Rahul Singh Lodhi called Jitu Patwari an impostor riding a bicycle

Damoh News: राहुल सिंह का जीतू पटवारी पर पलवाटर, बोले- वह तो साइकिल चलाने वाले बहरूपिया हैं

Wed, 24 Apr 2024 12:38 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:38 PM IST
सार

दमोह में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह तो साइकिल चलाने वाला बहरूपिया हैं।  

विज्ञापन
Rahul Singh Lodhi called Jitu Patwari an impostor riding a bicycle
भाजपा प्रत्यासी राहुल लोधी

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दमोह लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने पलटवार किया है। राहुल ने भी पटवारी को साइकिल चलाने वाला बहरूपिया बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सभा में मंच पर जो चार लोग बैठे थे, वह अपनी-अपनी विधानसभा में 40 हजार वोट से हारे थे। पहले अपने क्षेत्र में जाकर जनता से माफी मांगे, फिर उन (राहुल) पर आरोप लगाएं।

विज्ञापन


दमोह लोकसभा में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। दो दिन पहले दमोह लोकसभा प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने जबेरा विधानसभा के तेंदूखेड़ा में आमसभा को संबोधित किया था। पटवारी ने भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी पर बिकाऊ होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राहुल बिकाऊ है, जबकि तरवर सिंह टिकाऊ है। एक तरफ है लोधी तो दूसरी तरफ है लोभी। अब जनता को तय करना है कि किसका साथ देना है। तरवर सिंह टिकाऊ प्रत्याशी हैं जबकि राहुल सिंह 50 करोड़ रुपये में बिक चुके थे। इन आरोपों पर राहुल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी एक बहरूपिया है जो अपनी विधानसभा के लोगों को साइकिल चलाकर भ्रमित कर रहे हैं। वह खुद 40 हजार वोट से विधानसभा चुनाव हारे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से 40,000 वोट से चुनाव हारे। तरवर सिंह लोधी बंडा विधानसभा से 35 हजार वोट से चुनाव हारे। विवेक तन्खा भी राकेश सिंह से 40,000 वोटों से चुनाव हारे थे। यह सभी लोग 40-40 हजार वोटो से चुनाव हारकर बैठे हैं। पहले यह अपने क्षेत्र में जाकर जनता से माफी मांगे उसके बाद हमारे ऊपर आरोप लगाए।
विज्ञापन


राहुल भी हारे थे 17000 वोट से चुनाव  
दमोह लोकसभा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी जब कांग्रेस छोड़कर जब भाजपा में शामिल हुए थे और भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ा था तब कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने उन्हें 17000 वोटों से चुनाव हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed