फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Property of absconding accused in Damoh's Ganga Jamuna School Hijab case will be attached

Damoh: गंगा जमुना स्कूल हिजाब मामले में फरार आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, एसपी ने जारी किया नोटिस

Thu, 10 Aug 2023 04:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 10 Aug 2023 04:50 PM IST
सार

हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने, धर्मांतरण कराने और बच्चों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने  के मामले में गंगा जमुना स्कूल चर्चाओं में आया था और पूरे प्रदेश में यह मामला गर्माया हुआ था।

विज्ञापन
Property of absconding accused in Damoh's Ganga Jamuna School Hijab case will be attached
गंगा जमना स्कूल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हिजाब मामले में फरार चल रहे गंगा जमना स्कूल प्रबंधन के फरार सदस्यों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई अब पुलिस शुरू कर रही है। नवागत एसपी सुनील तिवारी ने फरार चल रहे आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के संबंध में धारा 82, 83 के तहत नोटिस जारी किया गया है। एएसपी संदीप मिश्रा ने इस मामले में बताया कि अब आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने, धर्मांतरण कराने और बच्चों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने  के मामले में गंगा जमुना स्कूल चर्चाओं में आया था और पूरे प्रदेश में यह मामला गर्माया हुआ था। स्कूल प्रबंधन के सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वह लोग फरार हो गए और पुलिस की दबिश में भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई इसके बाद अब संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


जून महीने में छात्राओं को हिजाब पहनाने के मामले में यह स्कूल चर्चाओं में आया था। उसके बाद हिंदूवादी संगठन के सदस्यों के द्वारा ज्ञापन दिए गए। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने भी जांच की बात कही और मुख्यमंत्री और ग्रहमंत्री के निर्देश पर जांच शुरू की गई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन के 11 सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया था। वहीं जिला प्रशासन और जीएसटी की टीम के द्वारा भी गंगा जमना फर्म पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई थी और तीन प्रतिष्ठान सील किए गए थे। साथ ही स्कूल का अवैध निर्माण भी गिराया गया था। इस मामले में तीन आरोपी वर्तमान में जेल में हैं एवं प्रबंधन के सभी सदस्य फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि एसपी सुनील तिवारी के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की गई है। उनके द्वारा धारा 82, 83 के तहत नोटिस जारी करते हुए दमोह कोतवाली टीआई को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed