फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Prime Minister Modi may come to Damoh on 19th

Damoh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 को आएंगे दमोह, आयोजन की तैयारियों में जुटे BJP नेता और पदाधिकारी

Sat, 13 Apr 2024 12:03 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:03 PM IST
सार

PM Narendra Modi In Madhya Pradesh: दमोह लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को दमोह आकर प्रचार कर सकते हैं। उनकी जनसभा की तैयारियों में स्थानीय भाजपा नेता और पदाधिकारी जुट गए हैं।  

विज्ञापन
Prime Minister Modi may come to Damoh on 19th
जगह का निरीक्षण करते जनप्रतिनिधि और अधिकारी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को दमोह आकर भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। फिलहाल इस कार्यक्रम की औपचारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। दमोह में भाजपा ने राहुल सिंह लोधी को तो कांग्रेस ने तरवर सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन


दमोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 अप्रैल को संभावित आगमन को लेकर शनिवार सुबह निरीक्षण किया गया। विधानसभा चुनाव के समय इमलाई फैक्ट्री के समीप बनाए गए सभा स्थल और हेलीपैड स्थल का जायजा लेने दमोह विधायक जयंत मलैया, राज्य मंत्री लखन पटेल, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, एएसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम आरएल बागरी, सीएसपी अभिषेक तिवारी, कोतवाली टीआई आनंद सिंह, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी के अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग, नगर पालिका सीएमओ सुषमा धाकड़ के अलावा और भी अधिकारि पहुंचे और इंतजाम देखे। दरअसल, प्रधानमंत्री के तीन हेलीकॉप्टर उतरते हैं। इसके लिए बड़ा हेलीपेड चाहिए। पहले होमगार्ड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया था। वह छोटा है और अब इमलाई फेक्ट्री के पास स्थान खोजा जा रहा है। अभी केवल इस प्रकार की जानकारी सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री दमोह आ सकते हैं, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि पीएम का दमोह आगमन फायनल हो गया तो पीएम की सुरक्षा में लगी एसपीजी पहले दमोह पहुंचेगी। उसके बाद तय होगा कि पीएम मोदी किस दिन दमोह आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed