फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Preparations for Acharya Pad Padarohan festival in Kundalpur, arrangements will be made for 400 monks

Damoh News: कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण महोत्सव की तैयारियां शुरू, 400 मुनियों के लिए होंगी व्यवस्थाएं

Sat, 06 Apr 2024 12:04 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:04 PM IST
सार

दमोह के कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 400 मुनियों के लिए 400 चौका की व्यवस्थाएं की गई हैं। 

विज्ञापन
Preparations for Acharya Pad Padarohan festival in Kundalpur, arrangements will be made for 400 monks
बैठक में चर्चा करते महोत्सव प्रभारी

विस्तार

दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में 16 अप्रैल को होने वाले आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 400 मुनियों के लिए 400 चौका की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आचार्य पद महोत्सव के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाटनी ने कुंडलपुर पहुंचकर बैठक आयोजित की जिसमें अनेक मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक वीरेश सेठ ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। लगभग 400 संत इस समारोह में शामिल होने आएंगे। 400 चौकों की व्यवस्था की जा रही है। लाखों की संख्या में आने वाली जनता के लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। अहमदाबाद की कंपनी आवास के लिए कमरा तैयार कर रही है। कुंडलपुर और दमोह में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। एसी कमरे तैयार किए जा रहे हैं। पंडाल, भोजन शाला नजदीक बनाए जा रहे हैं। शामियाने लगाकर आवासीय क्षेत्र तैयार हो रहा है। वहां छाया, प्रसाधन, कैंटीन की व्यवस्था जुटाई जा रही है। गाड़ी पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। दमोह में यात्रियों को रोकने एवं वहीं तैयार होने की व्यवस्था की जा रही है। 45 समिति प्रभारी एवं सदस्यों को रुकने बेस कैंप में व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


कमेटी अध्यक्ष ने कहा सभी लोग वीरेश सेठ के संयोजन में कार्य कर रहे हैं। सभी तन-मन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं। श्रेष्ठी अशोक पाटनी ने कहा कि इतने कम समय में सारी व्यवस्था कर रहे हैं। सुंदर से सुंदर व्यवस्था हो, इसके लिए सभी से सहयोग ले रहे हैं। महामंत्री आरके जैन ने कहा कि आचार्य पद पदारोहण के लिए कुंडलपुर को चुना है। हम सभी मिलकर कार्यक्रम को अनूठा बना दें। बैठक में पाटनी के साथ, प्रभात मुंबई, एडिशनल कमिश्नर पवन जैन, प्रेमचंद प्रेमी आदि मंचासीन रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed