फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Police seized 26 kg ganja near Damoh railway station

Damoh: दमोह रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने जब्त किया 26 किलो गांजा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2024 08:58 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2024 08:58 AM IST
सार

Damoh: दमोह कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दमोह रेलवे स्टेशन के समीप से 26 किलो गांजा सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Police seized 26 kg ganja near Damoh railway station
मुलाहिजे के लिए अस्पताल लाए गए आरोपी

विस्तार

दमोह कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दमोह रेलवे स्टेशन के समीप से 26 किलो गांजा सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। कोतवाली टीआई आनंद सिंह ठाकुर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन से पथरिया फाटक के बीच सुनसान रास्ते पर पांच पुरुष और एक महिला अपने साथ बैग और बोरियों में गांजा लिए हुए हैं।
विज्ञापन


सूचना पर तत्काल ही पुलिस ने दबिश दी, जिसमें  उड़ीसा निवासी आरोपी सावित्री बेहरा, सुशांत बेहरा, सुनील पत्रो, कुशोहध्वज मोईना, संजीव तांडी, रंजीत तांडी के कब्जे से 26 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया। जिसकी कीमत 2 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपियों के पास से 6 मोबाइल एवं 5300 रुपए भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में पुलिस की पूरी टीम का सहयोग रहा। सभी आरोपी उड़ीसा से यह गांजा लाए थे जिसे बेचने की फिराक में थे उसके पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed