फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh case of cyber fraud of Rs 42 lakh from female bank employee police called suspects questioning released

Damoh: महिला बैंक कर्मी से 42 लाख की साइबर ठगी मामले में पुलिस ने संदेहियों को बुलाकर की पूछताछ, फिर छोड़ा

Tue, 04 Mar 2025 10:40 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 10:40 PM IST
सार

टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय का कहना है, बैंक की महिला कर्मचारी से 42 लाख रुपये ठगी होने पर पूछताछ के लिए कुछ लोगों को थाने लाया गया। इसमें कुछ नाबालिग थे, जिनकी 12वीं की परीक्षा चल रही है। इसलिए छोड़ दिया। कार्रवाई जारी है, सभी की डिटेल निकलवा रहे हैं।

विज्ञापन
Damoh case of cyber fraud of Rs 42 lakh from female bank employee police called suspects questioning released
हटा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में एक महिला बैंक कर्मी से 42 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन गांव के संदेहियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी तो उन्हें छोड़ दिया गया। इन दिनों साइबर फ्राड की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसको देखते हुए पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली की हटा एवं आसपास के गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा संगठित होकर साइबर ठगी की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी लगते ही हटा मडियादो, बरौदा, टिकरिया, खैरी, बगा और भरौटा आदि गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। इसमें कुछ नाबालिग लड़के भी शामिल थे। पुलिस ने सभी से अलग-अलग करीब तीन दिनों तक पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने पर सभी को छोड़ दिया गया। इस पूछताछ के बाद सभी गांव में लोग कई प्रकार की बातें कह रहे हैं। क्योंकि ग्रामीणों को किसी अपराध के बारे में जानकारी ही नहीं है। गांव में पुलिस के पहुंचने पर लोग दहशत में जरूर आ जाते हैं।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिस ने किसकी निशानदेही पर एक साथ एक दर्जन से अधिक लोगों को एक के बाद एक उठाया यह सवाल अब भी बना हुआ है। बता दें कि इन लोगों के खातों में साइबर ठगी के रुपये ट्रांसफर होते थे एवं यह सभी अपनी कमीशन की राशि काटकर किसी एजेंट को दे देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हटा टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय का कहना है कि चार लोगों से पूछताछ की है। बैंक महिला कर्मचारी से 42 लाख रुपये ट्रेडिंग मामले में ठगी होने पर पूछताछ के लिए लाया गया। कुछ नाबालिग थे, जिनकी 12वीं की परीक्षा चल रही है। इसलिए छोड़ दिया। आगे कार्रवाई जारी है, सभी की डिटेल निकलवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed