फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Police found 4200 kg bones of animals in the butcher market of Damoh, which were being loaded in a mini truck.

Damoh: दमोह की कसाई मंडी में पुलिस को मिली जानवरों की 4200 किलो हड्डियां, मिनी ट्रक में हो रही थीं लोड

Mon, 08 Jan 2024 10:45 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 10:45 AM IST
सार

दमोह में जानवरों की 4200 किलोग्राम से ज्यादा हड्डियां मिली हैं। इन हड्डियों को दूसरी जगह ले जाने के लिए जो गाड़ी लोड की जा रही थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Police found 4200 kg bones of animals in the butcher market of Damoh, which were being loaded in a mini truck.
दमोह में कार्रवाई के दौरान लगी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह की कसाई मंडी में पुलिस ने दबिश देकर 4000 किलो से अधिक हड्डियां बरामद की हैं। यहां एक अवैध हड्डी गोदाम होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने यहां दबिश दी तो यहां रहने वाले चांद बाबु कुरैशी ने हड्ड़ी गोदाम में बड़े पैमाने पर हड्डियां जमा करके रखी थीं। पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस के द्वारा इस क्षेत्र में कार्यवाई की जा रही है। इसके चलते ये अवैध कारोबारी इन हड्डियों को कहीं ले जाने की फिराक में था और एक लोडिंग वाहन में इन हड्डियों को लोड करवा रहा था उसी वक़्त पुलिस टीम वहां पहुंच गई।
विज्ञापन


सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि ये अवैध कारोबार है और जानवरों की 4200 किलोग्राम से ज्यादा हड्डियां यहां मिली हैं। वहीं इन हड्डियों को दूसरी जगह ले जाने के लिए जो गाड़ी लोड की जा रही थी उसे भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इलाके में अवैध स्लाटर हाउस भी संचालित हो रहे हैं और इन हड्डियों की तादाद देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कितने जानवरों का कत्लेआम किया गया है।
विज्ञापन

 

Police found 4200 kg bones of animals in the butcher market of Damoh, which were being loaded in a mini truck.
दमोह में 4200 किलो हड्डियां जब्त की गई हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदूवादी संगठन लगातार कर रहे प्रदर्शन
बता दें शहर के कसाई मंडी में बड़े पैमाने पर हो रही गोवंश हत्या रोकने के लिए हिंदू संगठनों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। इसी के चलते अब पुलिस कसाई मंडी क्षेत्र में पूरी सक्रियता के साथ पेट्रोलिंग कर रही है। रविवार सुबह 4 बजे जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे उस दौरान एएसपी संदीप मिश्रा ने पुलिस बल के साथ कसाई मंडी में दबिश दी थी। ताकि यहां इस तरह का कोई भी अवैध कारोबार होते मिले तो तत्काल ही आरोपी पकड़े जा सकें। वहीं एक दिन पहले ही आरोपियों द्वारा कसाई मंडी क्षेत्र में बनाए गए स्लॉटर हाउस खुद ही तोड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed