फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Police destroyed firecrackers seized from illegal firecracker factory in Damoh; explosion felt like earthquake

MP News: दमोह में पुलिस ने नष्ट किए अवैध पटाखा फैक्ट्री से जब्त पटाखे; जमीन हिली तो लोग समझे भूकंप के झटके

Tue, 21 Nov 2023 07:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 Nov 2023 07:44 PM IST
सार

Damoh: सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि बड़े पुल पर जिस अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। उसी फैक्ट्री से इन पटाखों को जब्त किया गया था जिनको नष्ट करना बेहद जरूरी था। इसलिए मंगलवार को अथाई गांव में पहाड़ी के नजदीक इन पटाखों का विनष्टीकरण किया गया।

विज्ञापन
Police destroyed firecrackers seized from illegal firecracker factory in Damoh; explosion felt like earthquake
धमाके से छाए धुएं के बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी के अथाई गांव में मंगलवार की शाम पुलिस की बीडीएस टीम ने अवैध पटाखा फैक्ट्री से जब्त किए गए पटाखों का नष्ट किया। इस दौरान धमाका इतनी तेज हुआ कि जबलपुर नाका क्षेत्र धमाके से दहल गया और झटका महसूस हुआ। इससे लोगों ने इसे भूकंप का झटका समझ लिया और सोशल मीडिया पर लिखकर इस बात की पुष्टि करने लगे कि कहीं भूकंप तो नहीं आया।

विज्ञापन


धमाका होने पर बन गए थे धुएं के बादल
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कुछ लोग अपने-अपने क्षेत्र में झटके आने की बात लिखने लगे। तभी सोशल मीडिया पर अथाई गांव में हो रहे एक विस्फोट का वीडियो सामने आया। उसमें कुछ ही देर में इतना जोर का धमाका हुआ कि चारों ओर आग ही आग दिखाई देने लगी और धुएं के बादल बन गए। इसके बाद दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी से इस बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन


लोगों ने ली राहत की सांस
अभिषेक तिवारी ने बताया कि बड़े पुल पर जिस अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। उसी फैक्ट्री से इन पटाखों को जब्त किया गया था जिनको नष्ट करना बेहद जरूरी था। इसलिए मंगलवार को अथाई गांव में पहाड़ी के नजदीक इन पटाखों का विनष्टीकरण किया गया और लोगों को जब इस बात की जानकारी लग गई कि यह भूकंप का झटका नहीं था तब उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में छह लोगों ने गंवाई थी जान
दरअसल, 31 अक्टूबर की दोपहर बड़ा पुल पर संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। उसमें फैक्ट्री संचालक अभय गुप्ता सहित दो महिलाओं की मौत हो गई थी। वहीं, तीन महिलाओं ने जबलपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पटाखों के विनष्टीकरण के विस्फोट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब लोगों ने भूकंप जैसे झटके महसूस किए तो फैक्ट्री में कितनी जोर का धमाका हुआ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed