फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Police beat up the victim pharmacist who reached the police station complaining of robbery in Damoh

Damoh: लूट की शिकायत लिखने के बजाय पीड़ित फार्मासिस्ट को पीटती रही पुलिस; SP ने पांच पुलिसकर्मी किए लाइन अटैच

Thu, 10 Aug 2023 05:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 10 Aug 2023 05:49 PM IST
सार

बहेरिया तिराहे पर दो अज्ञात लोगों से लूट का शिकार हुए फार्मासिस्ट जब रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने शिकायत लिखने के बजाय उसे ही पूरी रात बेरहमी से पीटा। मामले में एसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।

विज्ञापन
Police beat up the victim pharmacist who reached the police station complaining of robbery in Damoh
पीड़ित फार्मासिस्ट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने लूट का शिकार हुए फार्मासिस्ट को थाने में बंद कर पूरी रात बेरहमी से पीटा और बाद में उसे छोड़ दिया। इस मामले में भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह ने दमोह एसपी से करवाई की मांग की, जिसके बाद एसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया और लूट की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जगत पिता मूरत लोधी ग्राम बिलतरा थाना तारादेही का निवासी है। वह अपनी पत्नी के साथ तेंदूखेड़ा के वार्ड 11 में रहता है। उसका समनापुर में एक मेडिकल स्टोर है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात वह सामनापुर से तेंदूखेड़ा आ रहा था। तभी बहेरिया तिराहे पर दो अज्ञात लोगों ने उसे रोका और उसका फोन और जेब में रखे 68 हजार रुपये छीन लिए। जगत लोधी ने बताया कि वह थाने पहुंचा और उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उन्होंने मिलकर मेरी पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगत की पत्नी ने बताया कि देर रात तक जब मेरे पति घर नहीं आये तो वह सुबह चार बजे थाने पहुंची और उसके पति को निकाला जिन्हें बुरी हालत में घर लेकर आई। फार्मासिस्ट के साथ हुई मारपीट के बाद बुधवार सुबह दर्जनों की संख्या में भाजपा नेता पीड़ित परिवार के साथ तेंदूखेड़ा थाने पहुंचे और उन चार पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज करने की मांग की। पीड़ित के साथ तेंदूखेड़ा एसडीओपी के नाम एक लिखित आवेदन दिया, जिसमें एसआई विनीत शिलास, प्रधान आरक्षक ब्रजेश तिवारी, आरक्षक देवराज कुर्मी और विशाल बेन पर मामला दर्ज करने की मांग की।

फरियादी पुलिस के पास मदद के लिए गया था उसे बुरी तरह मारा गया
जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया की तेंदूखेड़ा में मंगलवार की रात जो घटना घटी है वह निंदनीय है। फरियादी पुलिस के पास मदद के लिए गया था उसे बुरी तरह मारा गया है, जो गलत है। मैंने दमोह पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वह घटना की पूरी निष्पक्षता से जांच कराएं जो दोषी हैं उनपर कड़ी कार्रवाई हो। जिन लोगों ने पीड़ित के साथ मारपीट की है उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।


लाइन अटैच हुए पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी भी
वहीं इस मामले में एएसपी संदीप मिश्रा ने बताया की एसपी के निर्देश पर वह बुधवार को जांच करने पहुंचे थे। पांच पुलिसकर्मी जिन पर मारपीट का आरोप है उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है और जांच जारी है। पीड़ित को जो चोट आई हैं उसमें भी आगे पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज किया जाएगा। लाइन अटैच हुए पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी एसआई प्रदीप चौधरी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed