फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Now liquor shops will be auctioned in seven groups

Damoh News: जिले की 58 शराब दुकानों को समूह में लेने सामने नहीं आ रही कोई फर्म, अब सात ग्रुप में होगी नीलामी

Wed, 12 Mar 2025 10:07 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Now liquor shops will be auctioned in seven groups
अंग्रेजी शराब दुकान
दमोह जिले की 58 शराब दुकानों को पहले एक ही समूह में ठेका दिया जाना था, लेकिन इसके लिए कोई भी फर्म सामने नहीं आई। चूंकि 1 अप्रैल से नया ठेका लागू होना है, इसलिए अब इन दुकानों को सात ग्रुप में बांटा गया है और नीलामी प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है।
विज्ञापन


चौथी बार बदली गई प्रक्रिया
अब तक चार बार नीलामी प्रक्रिया बदली गई है, लेकिन सफलता नहीं मिली। पहले रिन्यूवल, लॉटरी सिस्टम और एकत्रीकरण ठेका की प्रक्रिया अपनाई गई थी, लेकिन कोई भी ठेकेदार इसमें रुचि नहीं ले रहा था। इसके चलते आबकारी विभाग को नया तरीका अपनाना पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढें: महगवाकला गांव में पोषण आहार वितरक पर हमला, वाहन में तोड़फोड़, दो पर मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टेंडर प्रक्रिया लागू, 13 मार्च तक बोली
अब जिले की 58 दुकानों को सात ग्रुप में बांटकर 10 मार्च से 13 मार्च तक ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया चलाई जा रही है। इससे सरकार को 20% अधिक राजस्व मिलने की उम्मीद है। इस बार 322.70 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य रखा गया है।




बड़े समूह की नीलामी असफल, छोटे ठेकेदारों को मौका
पहले सभी दुकानों को एक ही समूह में देने से छोटे ठेकेदार रेस से बाहर हो गए थे। साथ ही इतनी बड़ी राशि जुटाना भी संभव नहीं था, इसलिए अब सात छोटे ग्रुप बनाकर ठेका दिया जा रहा है।

ये भी पढें: शराब से भरे पिकअप ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, फिर दूसरे ने भी तोड़ा दम

31 मार्च को खत्म हो रहा मौजूदा ठेका
31 मार्च 2025 को मौजूदा ठेका समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद 1 अप्रैल से नया ठेका लागू होगा। आसपास के जिलों में ठेके दे दिए गए हैं, लेकिन दमोह में अब सात ग्रुप की नई टेंडर प्रक्रिया के तहत ठेका दिया जाएगा। इससे छोटे ठेकेदारों को भी अवसर मिलेगा और सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed